• Home
  • Crime
  • फोन-पे पर 1600 रुपये ट्रांसफर होते ही दबोचा गया सकरबासा पंचायत का सरपंच: ग्राहक बनकर पहुंची उत्पादविभाग की टीम, सहयोगी भी गिरफ्तार
Image

फोन-पे पर 1600 रुपये ट्रांसफर होते ही दबोचा गया सकरबासा पंचायत का सरपंच: ग्राहक बनकर पहुंची उत्पादविभाग की टीम, सहयोगी भी गिरफ्तार

बेगूसराय, 22 सितंबर (धरम कुमार) शराब तस्करी के खिलाफ उत्पाद विभाग की कार्रवाई में सोमवार की शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्राहक बनकर पहुंची टीम ने शराब की बोतल लेकर पहुंचे सकरबासा पंचायत के सरपंच श्यामल कुमार पासवान को रंगेहाथ पकड़ लिया। उसके साथ मौजूद सहयोगी मनीष कुमार पासवान को भी टीम ने गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई उत्पाद थाना मंझौल की दारोगा सिंपी कुमारी के नेतृत्व में की गई। शराब पहुंचाने में इस्तेमाल की गई सरपंच की स्कूटी भी जब्त कर ली गई।जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग को सकरबासा पंचायत क्षेत्र में शराब की बिक्री किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए टीम ने ग्राहक बनकर सरपंच से संपर्क साधा। सोमवार की शाम करीब सात बजे उत्पाद विभाग का एक कर्मी ग्राहक बनकर शराब खरीदने पहुंचा और श्यामल कुमार पासवान से शराब की मांग की।

बताया गया कि ग्राहक की मांग पर श्यामल कुमार पासवान स्कूटी से शराब लेकर बताए गए स्थान पर पहुंचा। शराब की एक बोतल देने के बाद ग्राहक बने उत्पाद विभाग के कर्मी ने उसके मोबाइल पर फोन-पे के माध्यम से करीब 1600 रुपये भेजे। रकम ट्रांसफर होते ही पहले से जाल बिछाकर बैठी उत्पाद विभाग की टीम ने सरपंच को मौके पर दबोच लिया।अचानक हुई कार्रवाई से मौके पर अफरातफरी मच गई। टीम ने सरपंच के साथ मौजूद मनीष कुमार पासवान को भी पकड़ लिया। इसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर उत्पाद थाना मंझौल लाया गया। टीम ने मौके से शराब और शराब ढोने में प्रयुक्त स्कूटी को भी जब्त कर लिया।

उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शराब के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने बताया कि शराब तस्करी और अवैध बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। गिरफ्तार दोनों आरोपितों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। मामले में जब्त शराब, वाहन और डिजिटल भुगतान से जुड़े साक्ष्यों को भी कार्रवाई का हिस्सा बनाया गया है।

Releated Posts

समस्तीपुर में नाबालिग से अभद्रता का वीडियो वायरल: 6 घंटे में चार आरोपी गिरफ्तार, समस्तीपुर SP ने दी पूरी जानकारी

समस्तीपुर, 24 सितम्बर (हर्षिता “अश्क”) बिहार के समस्तीपुर में नाबालिग लड़की के साथ अभद्र व्यवहार का वीडियो सोशल…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 24, 2026

दिनदहाड़े CSP संचालक को गोली मारकर 3 लाख लूटे: बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर हालत में गया रेफर

पटना, 24 सितम्बर (पटना डेस्क) औरंगाबाद जिले के फेसर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह बाइक सवार अपराधियों ने…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 24, 2026

बेगूसराय में 5 साल के बच्चे का सिर और हाथ गायब शव मिला, इलाके में सनसनी

बेगूसराय, 24 सितम्बर (धरम कुमार) जिले के धनकोल पंचायत में पांच वर्षीय बच्चे का सड़ा-गला शव मिलने से…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 24, 2026

जमुई के बाद समस्तीपुर में सनसनी: नाबालिग से बदसलूकी का वीडियो वायरल, चार आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर, 24 सितम्बर (हर्षिता “अश्क”) बिहार में जमुई की घटना के बाद अब समस्तीपुर से नाबालिग लड़की के…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 24, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top