• Home
  • रेलवे
  • रेल यात्रियों के लिए बड़ा अलर्ट: 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक कई ट्रेनें रद्द, रूट बदले और कई का सफर छोटा
Image

रेल यात्रियों के लिए बड़ा अलर्ट: 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक कई ट्रेनें रद्द, रूट बदले और कई का सफर छोटा

समस्तीपुर, 21सितम्बर (हर्षिता “अश्क”) नए राजेंद्र रेल पुल को मुख्य रेल नेटवर्क से जोड़ने तथा राजेंद्र पुल, ऊपरी हाथीदह जंक्शन, टाल, रामपुर डुमरा और दिनकर ग्राम सिमरिया क्षेत्र में प्री-नॉन इंटरलॉकिंग (प्री-NI) एवं नॉन इंटरलॉकिंग (NI) कार्य के चलते रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। रेलवे ने 20 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न तिथियों में कई ट्रेनों के परिचालन में बड़ा बदलाव किया है। इस दौरान कई ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कुछ परिवर्तित मार्ग से चलेंगी और कुछ का आंशिक समापन किया जाएगा। जयनगर से जुड़ी 13031 हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस 20 सितंबर से 3 अक्टूबर तक तथा 13032 जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक रद्द रहेगी। 13135 कोलकाता-जयनगर और 13136 जयनगर-कोलकाता एक्सप्रेस भी निर्धारित तिथियों पर रद्द रहेंगी।

इसके अलावा 18419 पुरी-जयनगर और 18420 जयनगर-पुरी एक्सप्रेस का परिचालन भी प्रभावित रहेगा। सीतामढ़ी, रक्सौल और मुजफ्फरपुर से जुड़ी कई एक्सप्रेस ट्रेनें भी अलग-अलग तिथियों में रद्द रहेंगी। इनमें 13155, 13156, 13165, 13166, 13043, 13044, 13157 और 13158 प्रमुख हैं। 18182 टाटानगर-थावे तथा 18629/18630 रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस भी प्रभावित ट्रेनों में शामिल हैं।वहीं 12545, 12546, 12577, 12578, 12435 और 12436 जैसी ट्रेनों को समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-पाटलिपुत्र-दानापुर मार्ग से चलाया जाएगा। 13019, 13020, 13021 और 13022 का परिचालन बरौनी-मुंगेर-रामपुरहाट-बर्द्धमान मार्ग से होगा।

17005 से 17008 तक की ट्रेनों को मुंगेर-किऊल मार्ग से चलाया जाएगा।15503 सहरसा-पटना एक्सप्रेस और 15509 ललितग्राम-पटना एक्सप्रेस का निर्धारित तिथियों पर सोनपुर में आंशिक समापन होगा। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की तिथि, मार्ग, ठहराव और परिचालन स्थिति की नवीनतम जानकारी लेने की अपील की है।

Releated Posts

रेल यात्रियों के लिए बड़ी पहल: स्टेशनों पर पानी की टंकियों से नलों तक होगी सघन जांच, गड़बड़ी मिलते ही तत्काल कार्रवाई

बक्सर, 23 सितम्बर (विक्रांत) रेल यात्रियों और रेलकर्मियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पूर्व…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 23, 2026

पितृपक्ष में रेल यात्रियों को बड़ी राहत: स्पेशल ट्रेनों से लेकर 24×7 वार रूम तक, पूर्व मध्य रेल की पूरी तैयारी

बक्सर, 22 सितंबर (विक्रांत) पितृपक्ष मेला और आगामी त्योहारों के दौरान उमड़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 22, 2026

दुर्गापूजा में रेल यात्रियों को बड़ी राहत: 56 स्पेशल ट्रेनें दौड़ेंगी, कोलकाता से रक्सौल-मधुबनी तक सीधा सफर

समस्तीपुर, 21 सितम्बर (मोहम्मद जमशेद) दुर्गापूजा के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 21, 2026

ROB निर्माण के लिए 12 दिन रेल परिचालन प्रभावित, जनसेवा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रहेंगी नियंत्रित

समस्तीपुर, 16 सितम्बर (हर्षिता “अश्क”) पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल अंतर्गत मानसी-सहरसा रेलखंड पर बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर कार्य…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 16, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top