• Home
  • मुख्य समाचार
  • बक्सर में इंसानियत पर सवाल, पोस्टमार्टम हाउस में शव को घसीटकर ले जाने का वीडियो वायरल
Image

बक्सर में इंसानियत पर सवाल, पोस्टमार्टम हाउस में शव को घसीटकर ले जाने का वीडियो वायरल

बक्सर, 18 सितम्बर (विक्रांत) जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़ी एक तस्वीर ने मानवता और मृतकों के सम्मान को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पोस्टमार्टम हाउस परिसर में एक व्यक्ति द्वारा कफन में लिपटे शव को कथित तौर पर घसीटकर अंदर ले जाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और संबंधित व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।बताया जाता है कि 31 अगस्त 2026 को रेलवे पैदल पुल के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेजा।

वहां शव लेकर पहुंचे बिहारी कुमार नामक व्यक्ति ने उसे रिक्शे से उतारा और परिसर से पोस्टमार्टम कक्ष तक कफन में लिपटे शव को घसीटकर ले जाता दिखाई दिया।वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने जब बिहारी से इस तरह शव ले जाने की वजह पूछी तो उसने बताया कि शव उठाने के लिए कम से कम चार लोगों की जरूरत होती है, लेकिन वह अकेले काम कर रहा था। उसका यह भी कहना था कि उसे मेहनताना काफी कम मिलता है। ऐसे में उसके पास शव को घसीटकर ले जाने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं था।

मामले पर सिविल सर्जन डॉ. शिवकुमार प्रसाद चक्रवर्ती ने कहा कि बिहारी नाम का कोई व्यक्ति स्वास्थ्य विभाग का कर्मी नहीं है। उनके अनुसार पोस्टमार्टम हाउस में शंकर नाम का व्यक्ति कार्यरत है। हालांकि उन्होंने मामले की जानकारी लेने की बात कही है।वहीं, जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि बिहारी उनके यहां काम करता है। उन्होंने कहा कि जीआरपी की ओर से शव ले जाने के लिए एंबुलेंस जैसी सुविधा उपलब्ध नहीं है और निजी स्तर पर किसी तरह शव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया जाता है।

मेहनताना बढ़ाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में उनके स्तर से निर्णय संभव नहीं है।घटना ने मृतकों के सम्मान और शवों के सुरक्षित व गरिमापूर्ण परिवहन की व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। अब देखना होगा कि जांच के बाद संबंधित जिम्मेदारी किसकी तय होती है।

Releated Posts

दशहरा से पहले बक्सर में परिवहन विभाग का शिकंजा: 452 वाहनों के चालान, 28.47 लाख का जुर्माना

बक्सर, 14 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा एवं अन्य त्योहारों के दौरान जिले में शांतिपूर्ण माहौल, सुगम यातायात और…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

गैस सिलेंडर लीक होते ही मचा हाहाकार: भीषण आग में 18 वर्षीय युवती और मासूम की मौत, 25 लोग झुलसे

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सफियाबाद गांव में मंगलवार की शाम घरेलू गैस सिलेंडर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नवंबर से धान खरीद की तैयारी तेज: 50 लाख टन का लक्ष्य, गरीबों के राशन पर सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा फरमान

पटना, 14 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार में धान खरीद की प्रक्रिया को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

भोज में शामिल होने निकले ग्रामीणों की नाव गंगा में पलटी: 13 की मौत से मचा कोहराम, बच्चों समेत कई लापता

पटना, 14 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में भोज में शामिल होने जा रहे…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top