• Home
  • करियर
  • नौकरी तलाशते युवाओं के लिए सुनहरा मौका: दीघा ITI में 16 सितंबर को रोजगार मेला, 25 कंपनियां देंगी 2000 से ज्यादा नौकरियां
Image

नौकरी तलाशते युवाओं के लिए सुनहरा मौका: दीघा ITI में 16 सितंबर को रोजगार मेला, 25 कंपनियां देंगी 2000 से ज्यादा नौकरियां

पटना, 15 सितम्बर (अविनाश कुमार) नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग की ओर से 16 सितंबर को दीघा स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में एकदिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें निर्माण, रिटेल, सर्विसेज, ऑटोमोबाइल और आईटी समेत विभिन्न क्षेत्रों की करीब 25 प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा लेंगी। मेले के माध्यम से दो हजार से अधिक युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है।रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा और स्नातक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे। अभ्यर्थियों का चयन संबंधित कंपनियों और नियोजकों की आवश्यकता एवं निर्धारित मानकों के आधार पर किया जाएगा।

विभाग के अनुसार रोजगार मेले में भाग लेने के लिए सेतु पोर्टल पर पंजीकरण पूरी तरह निशुल्क है। जिन युवाओं ने अब तक ऑनलाइन पंजीकरण नहीं कराया है, उनके लिए रोजगार मेले में हेल्प डेस्क और रजिस्ट्रेशन काउंटर की सुविधा उपलब्ध रहेगी। अभ्यर्थी मौके पर पहुंचकर भी अपना पंजीकरण करा सकेंगे। विभाग ने अधिक से अधिक योग्य युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।अधिकारियों के अनुसार रोजगार मेले में शामिल होने वाली कंपनियों और नियोजकों की सत्यता, गुणवत्ता तथा पात्रता का विभागीय स्तर पर आकलन किया जाता है। इसके लिए वरिष्ठ सहायक निदेशक, सहायक निदेशक और नियोजन पदाधिकारियों की टीम गठित की गई है।

मेले में पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, बायोडाटा, पासपोर्ट साइज फोटो और पहचान पत्र की मूल प्रति के साथ उनकी छायाप्रति भी साथ लानी होगी। विभाग का मानना है कि रोजगार मेले के जरिए बड़ी संख्या में युवाओं को सीधे कंपनियों से जुड़ने और अपनी योग्यता के अनुसार नौकरी पाने का अवसर मिलेगा।

Releated Posts

BPSC 72वीं PT स्थगित, लाखों अभ्यर्थियों को झटका: 25 अक्टूबर की परीक्षा टली, अब नई तारीख का इंतजार

पटन, 13 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता प्रारंभिक परीक्षा को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

BPSC शिक्षकों पर फिर दस्तावेजी जांच की तलवार, प्रमाण-पत्रों के सत्यापन से बढ़ी बेचैनी

पटना, 22 सितम्बर (अविनाश कुमार) बिहार में बीपीएससी (BPSC) के माध्यम से नियुक्त शिक्षकों की मुश्किलें एक बार…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 22, 2026

बक्सर में नौकरी का बड़ा मौका: एक दिन में 100 पदों पर होगा चयन, 25 हजार तक वेतन

बक्सर, 20 सितम्बर (विक्रांत) 22 सितंबर को जिला नियोजनालय में लगेगा जॉब कैंप, महिला टेलीकॉलर समेत कई पदों…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 20, 2026

बक्सर में 14 सितंबर को लगेगा प्रधानमंत्री अप्रेंटिशिप मेला, युवाओं को रोजगार का बड़ा मौका

बक्सर, 12 सितम्बर (विक्रांत) रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बिहार सरकार के…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 12, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top