• Home
  • Crime
  • समस्तीपुर स्टेशन पर शराब की बड़ी खेप बरामद, दो महिलाएं गिरफ्तार
Image

समस्तीपुर स्टेशन पर शराब की बड़ी खेप बरामद, दो महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर, 12 सितम्बर (हर्षिता “अश्क”) समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को रेल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं के कब्जे से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। प्लेटफार्म नंबर-1 के सर्कुलेटिंग एरिया में गेट नंबर-1 के पास हुई इस कार्रवाई से स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया।रेल थाना समस्तीपुर के थानाध्यक्ष के अनुसार, पुलिस टीम ने संदिग्ध गतिविधि के आधार पर दो महिलाओं की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 20.58 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। शराब बरामद होते ही दोनों महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

पुलिस के मुताबिक पकड़ी गई महिलाओं की पहचान नगर थाना क्षेत्र के गणेश चौक, मगरदही घाट, वार्ड नंबर-24 निवासी चुनी देवी (50), पति स्वर्गीय प्रदीप महतो और गीता देवी (58), पति स्वर्गीय मोहन महतो के रूप में हुई है। रेल पुलिस ने शराब को जब्त कर दोनों महिलाओं के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे स्टेशन के रास्ते कहां पहुंचाया जाना था। बरामद शराब की मात्रा को देखते हुए पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है। रेल पुलिस की कार्रवाई के बाद स्टेशन परिसर में अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।

Releated Posts

औरंगाबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन: रातभर चला सघन अभियान, 45 गिरफ्तार, शराब से लेकर वारंट तक पर कसा शिकंजा

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) औरंगाबाद जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए मंगलवार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नालंदा में शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, 500 लीटर कच्चा माल नष्ट

नालंदा, 13 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

नाले के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से डुमरांव में मचा हड़कंप

बक्सर, 10 अक्टूबर (विक्रांत) बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के सम्हार गांव के समीप नाले के पास…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 10, 2026

दुर्गा पूजा से पहले बख्तियापुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 250 लोगों पर 107 की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सहरसा, 09 अक्टूबर (कृष्णा) दुर्गा पूजा को लेकर बख्तियापुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पूजा के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top