• Home
  • करियर
  • बक्सर में 14 सितंबर को लगेगा प्रधानमंत्री अप्रेंटिशिप मेला, युवाओं को रोजगार का बड़ा मौका
Image

बक्सर में 14 सितंबर को लगेगा प्रधानमंत्री अप्रेंटिशिप मेला, युवाओं को रोजगार का बड़ा मौका

बक्सर, 12 सितम्बर (विक्रांत) रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बिहार सरकार के युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग तथा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बक्सर के तत्वावधान में 14 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिशिप मेला (PMNAM) आयोजित किया जाएगा। मेले में देश की कई प्रतिष्ठित कंपनियां युवाओं को अप्रेंटिशिप और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बक्सर परिसर में आयोजित होने वाले इस मेले में विभिन्न कंपनियों की भागीदारी होगी। मेले में टाटा मोटर्स अहमदाबाद और पुणे, आईटीसी प्राइवेट लिमिटेड (क्वेस) हैदराबाद, लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड दिल्ली क्षेत्र सहित अन्य कंपनियां अभ्यर्थियों से चयन प्रक्रिया के लिए संपर्क करेंगी।

इसके अलावा हिंडाल्को इंडस्ट्रीज रेनुकूट, सुब्रोस लिमिटेड ग्रेटर नोएडा, एसएलएमजी बेवरेजेज (कोका-कोला) नावानगर बक्सर तथा हायर एप्लायंसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ग्रेटर नोएडा जैसी कंपनियां भी मेले में शामिल होंगी। विभिन्न ट्रेड एवं योग्यता के अनुरूप युवाओं को अप्रेंटिशिप के साथ रोजगार के अवसर मिलने की उम्मीद है।मेले के आयोजन को लेकर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य मो. मसूद रशीद ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह मेला युवाओं के लिए अपनी तकनीकी योग्यता को रोजगार से जोड़ने का बेहतर अवसर है।प्राचार्य ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों को 14 सितंबर को सुबह 10:30 बजे तक राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बक्सर के परिसर में पहुंचना होगा।

अभ्यर्थियों को अपने साथ मैट्रिक एवं आईटीआई के शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बायोडाटा और फोटो सहित आवश्यक दस्तावेज लाने होंगे।संस्थान की ओर से युवाओं से अपील की गई है कि वे दस्तावेजों के साथ समय पर पहुंचकर चयन प्रक्रिया में भाग लें और उपलब्ध अप्रेंटिशिप एवं रोजगार के अवसरों का लाभ उठाएं। मेले में शामिल कंपनियों द्वारा जरूरत के अनुसार अभ्यर्थियों की योग्यता और कौशल के आधार पर चयन किया जाएगा।

Releated Posts

BPSC 72वीं PT स्थगित, लाखों अभ्यर्थियों को झटका: 25 अक्टूबर की परीक्षा टली, अब नई तारीख का इंतजार

पटन, 13 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता प्रारंभिक परीक्षा को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

BPSC शिक्षकों पर फिर दस्तावेजी जांच की तलवार, प्रमाण-पत्रों के सत्यापन से बढ़ी बेचैनी

पटना, 22 सितम्बर (अविनाश कुमार) बिहार में बीपीएससी (BPSC) के माध्यम से नियुक्त शिक्षकों की मुश्किलें एक बार…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 22, 2026

बक्सर में नौकरी का बड़ा मौका: एक दिन में 100 पदों पर होगा चयन, 25 हजार तक वेतन

बक्सर, 20 सितम्बर (विक्रांत) 22 सितंबर को जिला नियोजनालय में लगेगा जॉब कैंप, महिला टेलीकॉलर समेत कई पदों…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 20, 2026

नौकरी तलाशते युवाओं के लिए सुनहरा मौका: दीघा ITI में 16 सितंबर को रोजगार मेला, 25 कंपनियां देंगी 2000 से ज्यादा नौकरियां

पटना, 15 सितम्बर (अविनाश कुमार) नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। युवा, रोजगार…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 15, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top