• Home
  • रेलवे
  • रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: गोरखपुर कैंट-उनौला दोहरीकरण से 31 अगस्त से कई ट्रेनें रद्द, दर्जनों का बदला रूट
Image

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: गोरखपुर कैंट-उनौला दोहरीकरण से 31 अगस्त से कई ट्रेनें रद्द, दर्जनों का बदला रूट

समस्तीपुर, 27 अगस्त (निज संवाददाता) रेलवे के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और परिचालन को सुगम बनाने के लिए वाराणसी मंडल के गोरखपुर कैंट-पनियहवा खंड में गोरखपुर कैंट-उनौला स्टेशनों के बीच पैच दोहरीकरण का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। कमीशनिंग एवं नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य तथा 3 सितंबर को रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण को देखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों के परिचालन में बड़ा बदलाव किया है। 31 अगस्त से 4 सितंबर तक यात्रियों को रद्दीकरण, मार्ग परिवर्तन, पुनर्निर्धारण और नियंत्रण का सामना करना पड़ेगा। रेलवे के अनुसार 31 अगस्त से 3 सितंबर तक नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट सवारी गाड़ी (55095) और गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज सवारी गाड़ी (55098) निरस्त रहेंगी। वहीं 1 से 4 सितंबर तक नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट सवारी गाड़ी (55097) का परिचालन भी रद्द रहेगा। एनआई कार्य के कारण कई लंबी दूरी की महत्वपूर्ण ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।

अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस, अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस, जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस, काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस, हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस, पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस और ललितग्राम-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस समेत 13 ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं। मार्ग परिवर्तन के कारण इन ट्रेनों के गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, देवरिया सदर, सीवान, खलीलाबाद समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव नहीं होंगे। यात्रियों को यात्रा से पहले संशोधित मार्ग और ठहराव की जानकारी अवश्य लेने की सलाह दी गई है। परिचालन व्यवस्था के कारण सात ट्रेनों को पुनर्निर्धारित समय से चलाया जाएगा।

बढ़नी-नरकटियागंज सवारी गाड़ी 240 मिनट, आनंद विहार-रक्सौल सत्याग्रह एक्सप्रेस 60 मिनट, संबलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस 300 मिनट, बरौनी-बांद्रा अवध एक्सप्रेस 300 मिनट तथा मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस 240 मिनट देरी से रवाना होगी। इसके अलावा कुछ ट्रेनों को वाराणसी और लखनऊ मंडल में नियंत्रित कर चलाया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों से समय में हुए बदलाव को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पहुंचने और यात्रा की योजना बनाने की अपील की है।

Releated Posts

रेलवे स्टेशनों पर अब नहीं दिखेंगे पान-गुटखे के लाल दाग, दानापुर मंडल ने छेड़ा नो रेड एंड येलो स्पॉट अभियान

बक्सर, 11 अक्टूबर (विक्रांत) रेलवे परिसरों को पान-गुटखे की पीक और मूत्र के पीले दाग से मुक्त करने…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 11, 2026

नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की राह आसान, मैहर स्टेशन पर 10 ट्रेनों का 5 मिनट अतिरिक्त ठहराव

बक्सर, 09 अक्टूबर (विक्रांत) नवरात्रि मेला के दौरान मैहर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

रामदयालु स्टेशन की बदलेगी तस्वीर: छह रेल लाइनों संग बनेगा नया प्लेटफार्म, 21.5 एकड़ जमीन की तलाश तेज

मुजफ्फरपुर, 07 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) मुजफ्फरपुर जंक्शन के बाद अब रामदयालु स्टेशन के विकास की तैयारी तेज हो…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 7, 2026

समस्तीपुर रेल मंडल में स्वच्छता का शंखनाद, प्रभात फेरी से गूंजा सफाई का संदेश

समस्तीपुर, 2 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) स्वच्छता को जन-जन की जिम्मेदारी बनाने के उद्देश्य से पूर्व मध्य रेल के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top