• Home
  • फ़िल्म
  • बिहार में बनेगी देश की नई फिल्म नगरी: सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, कलाकारों से जमीन चुनने की अपील
Image

बिहार में बनेगी देश की नई फिल्म नगरी: सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, कलाकारों से जमीन चुनने की अपील

पटना, 25 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में फिल्म निर्माण को नई उड़ान देने की तैयारी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को अत्याधुनिक फिल्म सिटी बनाने की घोषणा कर भोजपुरी सिनेमा जगत में हलचल पैदा कर दी। ज्ञान भवन में आयोजित ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री ने फिल्मी कलाकारों और निर्माताओं से अपील की कि वे आगे आएं और फिल्म सिटी के लिए उपयुक्त जमीन अथवा स्थान का चयन करने में सरकार का सहयोग करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के युवाओं और बच्चों में अभिनय, निर्देशन, लेखन, संगीत और फिल्म निर्माण की विभिन्न विधाओं में अपार प्रतिभा मौजूद है। सरकार इस प्रतिभा को बेहतर मंच और आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अब बिहार की तस्वीर बदल चुकी है और देश-दुनिया के फिल्म निर्माताओं तथा कलाकारों का राज्य में स्वागत है।

सीएम ने बताया कि बिहार में फिलहाल 54 फिल्मों की शूटिंग के लिए सरकार की ओर से मंजूरी दी जा चुकी है। वहीं बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी अक्टूबर से बिहार में अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग शुरू करने की इच्छा जताई है। मुख्यमंत्री ने भोजपुरी कलाकारों से अपील की कि वे केवल भोजपुरी तक सीमित न रहें, बल्कि अंगिका, मगही, बज्जिका और मैथिली जैसी क्षेत्रीय भाषाओं में भी फिल्मों के निर्माण को बढ़ावा दें। उन्होंने कहा कि बिहार की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को सकारात्मक तरीके से दुनिया के सामने रखने की जरूरत है। नालंदा और विक्रमशिला जैसी ज्ञान की धरती से कभी पूरी दुनिया में शिक्षा का प्रकाश फैला था। अब सिनेमा के माध्यम से बिहार की संस्कृति और विरासत को वैश्विक पहचान दिलाई जा सकती है।

मुख्यमंत्री ने कलाकारों से बिहार की सकारात्मक छवि को दुनिया तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए उन्हें राज्य का ब्रांड एंबेसडर बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि बिहार में सड़क, मेट्रो और रैपिड रेल जैसी आधुनिक परिवहन सुविधाओं का विस्तार हो रहा है और बेहतर कनेक्टिविटी से प्रमुख शहरों के बीच आवागमन आसान हुआ है।कार्यक्रम में अभिनेता पवन सिंह, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी, पाखी हेगड़े, शुभांकर मिश्रा समेत कई चर्चित हस्तियां मौजूद रहीं। विधायक आलोक सिंह, महेश पासवान और विधान पार्षद संतोष सिंह सहित अन्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।मुख्यमंत्री के फिल्म सिटी के ऐलान के बाद बिहार के फिल्म प्रेमियों और कलाकारों में नई उम्मीद जगी है। अब नजर इस बात पर है कि फिल्म सिटी के लिए स्थान चयन और निर्माण की प्रक्रिया कितनी तेजी से आगे बढ़ती है।

Releated Posts

काजल राघवानी ने सुनाई दर्दनाक दास्तां: बोली-जमीन पर पटककर मारता था, बाल खींचे तो हाथ में आ गए

नई दिल्ली, 02 अक्टूबर (अशोक “अश्क”) भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी इन दिनों रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

रियलिटी शो में काजल राघवानी का बड़ा खुलासा: बोली- आज भी खेसारी मेरे दिल में, वापस पाना चाहती हूँ

नई दिल्ली, 27 सितम्बर (अशोक “अश्क”) भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अदाकारा काजल राघवानी ने रियलिटी शो ‘राइज एंड…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 27, 2026

बाढ़ के बीच लोगों के बीच पहुंची अक्षरा सिंह: राहत सामग्री बांटकर बोलीं- बिहार की बेटी हूँ, मदद करना चाहती हूं

पटना, 16 सितम्बर (पटना डेस्क) बिहार में बाढ़ का संकट लगातार कई इलाकों को प्रभावित कर रहा है।…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 16, 2026

आम्रपाली का डबल धमाका, बिग बॉस में मौजूदगी और रोजा के फर्स्ट लुक ने बढ़ाई दर्शकों की धड़कन

पटना, 15 सितम्बर (पटना डेस्क) भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री आम्रपाली दुबे इन दिनों दोहरी वजह से सुर्खियों…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 15, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top