• Home
  • मुख्य समाचार
  • पटना में गरमाई सियासत: विरोध मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव, पुलिस कार्रवाई पर सरकार को दी खुली चुनौती
Image

पटना में गरमाई सियासत: विरोध मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव, पुलिस कार्रवाई पर सरकार को दी खुली चुनौती

पटना, 19 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में नीट प्रश्नपत्र लीक और छात्र आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का विरोध मार्च उस समय सुर्खियों में आ गया, जब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को पुलिस ने आयकर चौराहे के पास हिरासत में ले लिया। उन्हें पुलिस वाहन से सचिवालय थाना ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद रिहा कर दिया गया। इस कार्रवाई के बाद राजधानी में राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया। रिहाई के बाद तेजस्वी यादव ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जब तक मुख्यमंत्री पूरे मामले में जिम्मेदारी तय नहीं करेंगे, यह नहीं बताएंगे कि गोली चलाने का आदेश किसने दिया और दोषियों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि छात्रों को न्याय और युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए राजद सड़क से सदन तक संघर्ष करता रहेगा।

राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गांधी मैदान स्थित जेपी गोलंबर से लोक भवन तक विरोध मार्च निकाला। रास्ते में लगाए गए बैरिकेड को पार करने की कोशिश के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पानी की बौछार का इस्तेमाल किया। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई, जिससे कुछ समय के लिए इलाके में तनाव का माहौल बन गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तेजस्वी यादव को एहतियातन हिरासत में लिया गया था। वहीं, राजद सांसद मनोज झा ने आरोप लगाया कि छात्रों की आवाज दबाई जा रही है और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने वालों के साथ सख्ती की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन का उद्देश्य राज्यपाल के समक्ष छात्रों से जुड़े मुद्दों और पुलिस कार्रवाई को उठाना है।

दूसरी ओर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने राजद के विरोध मार्च को राजनीतिक नौटंकी करार देते हुए कहा कि यह तेजस्वी यादव का राजनीतिक अस्तित्व बचाने का प्रयास है। उन्होंने दावा किया कि जिस मुद्दे को लेकर आंदोलन किया जा रहा है, उस पर सरकार पहले ही आवश्यक कार्रवाई कर चुकी है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रदर्शनकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल को राज्यपाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपने की अनुमति दी गई। पूरे घटनाक्रम के बाद बिहार की सियासत में आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेज हो गया है।

Releated Posts

भोज में शामिल होने निकले ग्रामीणों की नाव गंगा में पलटी: 13 की मौत से मचा कोहराम, बच्चों समेत कई लापता

पटना, 14 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में भोज में शामिल होने जा रहे…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

मुजफ्फरपुर में जमीन फर्जीवाड़े पर प्रशासन का शिकंजा: तत्कालीन सीओ महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, एसएसपी के एक्शन से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 13 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) जिले में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और सरकारी पद के कथित दुरुपयोग के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

दुर्गा पूजा पर बक्सर में प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने पूजा स्थलों का लिया जायजा, भीड़ और सुरक्षा पर कड़ी नजर

बक्सर, 13 अक्टूबर (विक्रांत) दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top