• Home
  • फ़िल्म
  • क्या मुझसे शादी करेंगे: आम्रपाली दुबे के सवाल पर चौंके पवन सिंह, भोजपुरी बवाल में दिखा दिलचस्प मोड़
Image

क्या मुझसे शादी करेंगे: आम्रपाली दुबे के सवाल पर चौंके पवन सिंह, भोजपुरी बवाल में दिखा दिलचस्प मोड़

पटना, 18 अगस्त (पटना डेस्क) भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में उस समय माहौल पूरी तरह बदल गया, जब सुपरस्टार अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने मंच पर ही अभिनेता और गायक पवन सिंह को शादी का प्रस्ताव दे दिया। आम्रपाली का सवाल सुनते ही शो में मौजूद कलाकारों और दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई, जबकि पवन सिंह भी कुछ पल के लिए हैरान नजर आए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है। इन दिनों ‘भोजपुरी बवाल’ शो में पवन सिंह, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, आम्रपाली दुबे समेत कई भोजपुरी सितारे अपनी मौजूदगी से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। शो में कलाकार न सिर्फ मजेदार खेल और मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं, बल्कि अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई अनसुने किस्से भी साझा कर रहे हैं।

हाल ही में आम्रपाली दुबे ने खुलासा किया था कि यदि भविष्य में उनकी शादी नहीं होती है, तो वह एक बच्चा गोद लेने की इच्छा रखती हैं। उनके इस बयान ने पहले ही खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अब शो के दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में पवन सिंह से पूछा कि “क्या आप मुझसे शादी करेंगे?” इस सवाल के बाद मंच पर मौजूद सभी कलाकार ठहाके लगाने लगे और माहौल पूरी तरह हल्का-फुल्का हो गया।आम्रपाली दुबे की निजी जिंदगी हमेशा चर्चा में रही है। उनका नाम अक्सर भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ के साथ जोड़ा जाता रहा है।

हालांकि दोनों कलाकार कई बार स्पष्ट कर चुके हैं कि वे अच्छे दोस्त और पेशेवर सहयोगी हैं। फिलहाल, शो में आम्रपाली का यह प्रपोजल मनोरंजन का हिस्सा था या इसके पीछे कोई और संदेश छिपा था, इसे लेकर दर्शकों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। सोशल मीडिया पर भी इस मजेदार पल को लेकर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, जिससे ‘भोजपुरी बवाल’ एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।

Releated Posts

भोजपुरी इंडस्ट्री में फिर मचा घमासान, काजल के आरोपों पर अंजना सिंह का तंज—अपने रिश्ते खुद संभालो

पटना, 26 अगस्त (पटना डेस्क) वेब रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ के प्रीमियर के बाद भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में…

बिहार में बनेगी देश की नई फिल्म नगरी: सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, कलाकारों से जमीन चुनने की अपील

पटना, 25 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में फिल्म निर्माण को नई उड़ान देने की तैयारी तेज हो गई…

भोजपुरी इंडस्ट्री में फिर गरमाया पुराना विवाद: पाखी हेगड़े ने निरहुआ से रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा, आम्रपाली दुबे ने काजल को घेरा

पटना, 24 अगस्त (पटना डेस्क) भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा एक चर्चित टेलीविजन शो इन दिनों अपने विवादित…

13 साल की उम्र में 30 साल बड़े शख्स से शादी, मिला धोखा और दर्द फिर भी बॉलीवुड की डांस क्वीन बनकर रचा इतिहास

नई दिल्ली, 21 अगस्त (अशोक “अश्क”) बॉलीवुड की महान कोरियोग्राफर सरोज खान का नाम आज भी हिंदी सिनेमा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top