• Home
  • रेलवे
  • रेलवे में हाईटेक निगरानी की शुरुआत: अब टिकट चेकर की हर कार्रवाई होगी कैमरे में कैद, विवाद और बदसलूकी पर लगेगी लगाम
Image

रेलवे में हाईटेक निगरानी की शुरुआत: अब टिकट चेकर की हर कार्रवाई होगी कैमरे में कैद, विवाद और बदसलूकी पर लगेगी लगाम

बक्सर, 10 अगस्त (विक्रांत) पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल ने यात्रियों को सुरक्षित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण रेल यात्रा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अब टिकट जांच के दौरान होने वाली हर महत्वपूर्ण गतिविधि कैमरे में रिकॉर्ड होगी। पायलट प्रोजेक्ट के तहत पटना जंक्शन पर टिकट जांच और यात्री सेवा से जुड़े कर्मचारियों को बॉडी वॉर्न कैमरे उपलब्ध कराए गए हैं। रेलवे का दावा है कि इस नई तकनीक से यात्रियों और कर्मचारियों के बीच होने वाले विवादों में कमी आएगी और पूरी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनेगी।दानापुर मंडल ने स्पष्ट किया है कि यह पहल फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की गई है। इसके सफल परिणाम मिलने के बाद इसे चरणबद्ध तरीके से पूरे मंडल के प्रमुख स्टेशनों और कर्मचारियों तक विस्तारित किया जाएगा।

रेलवे प्रशासन का मानना है कि आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से यात्रियों का भरोसा और सेवा की गुणवत्ता दोनों में सुधार होगा। वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक अभिनव सिद्धार्थ ने बताया कि बॉडी वॉर्न कैमरा टिकट जांच कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच साबित होगा। ड्यूटी के दौरान यदि किसी प्रकार का विवाद, दुर्व्यवहार या शिकायत सामने आती है, तो कैमरे में रिकॉर्ड वीडियो वास्तविक घटनाक्रम को स्पष्ट करने में मदद करेगा। इससे निष्पक्ष जांच संभव होगी और कर्मचारियों में सुरक्षा व आत्मविश्वास की भावना भी बढ़ेगी।रेलवे अधिकारियों के अनुसार, टिकट जांच, जुर्माना वसूली और अन्य वाणिज्यिक गतिविधियों के दौरान होने वाली बातचीत रिकॉर्ड होने से गलतफहमी और अनावश्यक विवाद की संभावना काफी हद तक कम हो जाएगी।

साथ ही यात्रियों के साथ सम्मानजनक और निर्धारित नियमों के अनुरूप व्यवहार सुनिश्चित करने में भी यह तकनीक प्रभावी भूमिका निभाएगी।दानापुर मंडल का कहना है कि बॉडी वॉर्न कैमरा केवल निगरानी का साधन नहीं, बल्कि “पारदर्शिता, जवाबदेही और विश्वास” को मजबूत करने का माध्यम है। इसका उद्देश्य यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों के बीच बेहतर संवाद, निष्पक्ष कार्यप्रणाली और सुरक्षित माहौल तैयार करना है। रेलवे प्रशासन का विश्वास है कि इस पहल से टिकट जांच व्यवस्था अधिक आधुनिक, जवाबदेह और यात्री-केंद्रित बनेगी। यदि यह प्रयोग सफल रहा, तो आने वाले समय में पूरे दानापुर मंडल में बॉडी वॉर्न कैमरे की व्यवस्था लागू कर रेल यात्रियों को अधिक सुरक्षित और भरोसेमंद सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।

Releated Posts

नेपाल की बाढ़ से रेल मंडल में मचा हड़कंप: समस्तीपुर में हाई अलर्ट, ट्रैक-पुलों पर 24 घंटे नजर

समस्तीपुर, 27 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) नेपाल में बाढ़ की भयावह स्थिति को देखते हुए पूर्व मध्य रेल के…

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: गोरखपुर कैंट-उनौला दोहरीकरण से 31 अगस्त से कई ट्रेनें रद्द, दर्जनों का बदला रूट

समस्तीपुर, 27 अगस्त (निज संवाददाता) रेलवे के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और परिचालन को सुगम बनाने के…

पटरियों के पास बच्चों की टोली बनेगी रेल साथी, पत्थरबाजी रोकने को आरपीएफ का बड़ा अभियान

बक्सर, 26 अगस्त (विक्रांत) रेलवे पटरियों और स्टेशनों के आसपास होने वाली पत्थरबाजी, अनधिकृत प्रवेश और अवरोध जैसी…

रेलवे की रसोई पर अब AI की पैनी नजर: रेल मदद होगा हाईटेक, घटिया खाना परोसने वालों पर कसेगा शिकंजा

नई दिल्ली, 25 अगस्त (सहयोगी संवाददाता विक्रांत) रेलवे यात्रियों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण खान-पान सेवा उपलब्ध कराने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top