• Home
  • रेलवे
  • श्रावणी मेले में यात्रियों को बड़ी राहत, पटना–इसलामपुर के बीच चलेगी 29 ट्रिप स्पेशल ट्रेन, जानिए पूरा शेड्यूल
Image

श्रावणी मेले में यात्रियों को बड़ी राहत, पटना–इसलामपुर के बीच चलेगी 29 ट्रिप स्पेशल ट्रेन, जानिए पूरा शेड्यूल

बक्सर, 24 जुलाई (विक्रांत) श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने यात्रियों को बड़ी सौगात दी है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए 26 जुलाई से पटना और इसलामपुर के बीच 29 ट्रिप श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह विशेष ट्रेन 29 सितंबर 2026 तक निर्धारित दिनों में संचालित होगी, जिससे बाबा धाम जाने वाले श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।रेलवे के अनुसार यह स्पेशल ट्रेन 19313/19314 एवं 19321/19322 इंदौर–पटना एक्सप्रेस के रेक का उपयोग करते हुए 03297/03298 नंबर से पटना और इसलामपुर के बीच परिचालित की जाएगी।

गाड़ी संख्या 03297 पटना–इसलामपुर श्रावणी मेला स्पेशल 26 जुलाई से 29 सितंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और रविवार को पटना जंक्शन से शाम 4:10 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद यह ट्रेन राजेंद्रनगर (4:17 बजे), पटना साहिब (4:31 बजे), फतुहा (4:55 बजे), दनियावां बाजार हाल्ट (5:13 बजे), हिलसा (5:38 बजे) और एकंगरसराय (5:53 बजे) रुकते हुए शाम 7:00 बजे इसलामपुर पहुंचेगी।वहीं, गाड़ी संख्या 03298 इसलामपुर–पटना श्रावणी मेला स्पेशल 27 जुलाई से 30 सितंबर 2026 तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को इसलामपुर से सुबह 7:45 बजे रवाना होगी।

यह ट्रेन एकंगरसराय (7:55 बजे), हिलसा (8:09 बजे), दनियावां बाजार हाल्ट (8:35 बजे), फतुहा (8:56 बजे), पटना साहिब (9:12 बजे) और राजेंद्रनगर (9:25 बजे) रुकते हुए सुबह 11:00 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।पूर्व मध्य रेल के इस फैसले से श्रावणी मेले के दौरान पटना, नालंदा और आसपास के क्षेत्रों से यात्रा करने वाले हजारों श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से समय पर स्टेशन पहुंचने तथा यात्रा से पहले ट्रेन के समय की जानकारी सुनिश्चित करने की अपील की है।

Releated Posts

रेलवे स्टेशनों पर अब नहीं दिखेंगे पान-गुटखे के लाल दाग, दानापुर मंडल ने छेड़ा नो रेड एंड येलो स्पॉट अभियान

बक्सर, 11 अक्टूबर (विक्रांत) रेलवे परिसरों को पान-गुटखे की पीक और मूत्र के पीले दाग से मुक्त करने…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 11, 2026

नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की राह आसान, मैहर स्टेशन पर 10 ट्रेनों का 5 मिनट अतिरिक्त ठहराव

बक्सर, 09 अक्टूबर (विक्रांत) नवरात्रि मेला के दौरान मैहर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

रामदयालु स्टेशन की बदलेगी तस्वीर: छह रेल लाइनों संग बनेगा नया प्लेटफार्म, 21.5 एकड़ जमीन की तलाश तेज

मुजफ्फरपुर, 07 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) मुजफ्फरपुर जंक्शन के बाद अब रामदयालु स्टेशन के विकास की तैयारी तेज हो…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 7, 2026

समस्तीपुर रेल मंडल में स्वच्छता का शंखनाद, प्रभात फेरी से गूंजा सफाई का संदेश

समस्तीपुर, 2 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) स्वच्छता को जन-जन की जिम्मेदारी बनाने के उद्देश्य से पूर्व मध्य रेल के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top