• Home
  • करियर
  • बिहार पुलिस हवलदार भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी: चूक गए तो छूट जाएगा सुनहरा मौका, तुरंत करें डाउनलोड
Image

बिहार पुलिस हवलदार भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी: चूक गए तो छूट जाएगा सुनहरा मौका, तुरंत करें डाउनलोड

पटना, 21 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार पुलिस में हवलदार (होम गार्ड) बनने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने आज, 21 जुलाई 2026 को बिहार पुलिस हवलदार होम गार्ड भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड जारी होते ही उम्मीदवारों में उत्साह का माहौल है। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध Admit Card सेक्शन में जाकर Bihar Police Havildar Home Guard Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।

फिर रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड अथवा अन्य आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। भविष्य की जरूरत को देखते हुए अभ्यर्थियों को इसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है। आयोग के अनुसार बिहार पुलिस हवलदार होम गार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा का आयोजन 5 अगस्त 2026 को किया जाएगा। परीक्षा में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, रसायन शास्त्र, प्राणी विज्ञान, सामान्य ज्ञान तथा करंट अफेयर्स से कुल 100 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा केंद्र में बिना वैध एडमिट कार्ड किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा।

आयोग ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें अंकित नाम, फोटो, परीक्षा केंद्र, तिथि एवं समय सहित सभी विवरणों का सावधानीपूर्वक मिलान कर लें। किसी भी त्रुटि की स्थिति में तुरंत आयोग से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

Releated Posts

BPSC का बड़ा झटका: 72वीं प्रारंभिक परीक्षा ऐन वक्त पर स्थगित, लाखों अभ्यर्थियों की बढ़ी बेचैनी

पटना, 19 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने लाखों अभ्यर्थियों को बड़ा झटका देते हुए…

वन विभाग में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, बिहार में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के 16 पदों पर निकली भर्ती

पटना, 11 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी…

BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख घोषित: 26 जुलाई को बजेगी सफलता की घंटी, 1000 से अधिक पदों के लिए होगी कड़ी टक्कर

पटना, 11 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म करते हुए…

बिहार पुलिस में अफसर बनने का सुनहरा मौका: 150 दरोगा के पदों पर भर्ती शुरू, 9 जुलाई से करें आवेदन

पटना, 08 जुलाई (अविनाश पांडेय) बिहार पुलिस में पुलिस अवर निरीक्षक (दरोगा) बनने का सपना देख रहे युवाओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top