• Home
  • विशेष रिपोर्ट
  • सिलाव के श्री काली साह खाजा का देशभर में डंका, बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल ने BIB अवॉर्ड से किया सम्मानित
Image

सिलाव के श्री काली साह खाजा का देशभर में डंका, बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल ने BIB अवॉर्ड से किया सम्मानित

नालंदा, 19 जुलाई (अविनाश पांडेय) नालंदा के विश्वप्रसिद्ध श्री काली साह खाजा ने एक बार फिर बिहार का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। खाजा के संचालक संजीव गुप्ता एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सोनी गुप्ता को पटना के ताज सिटी सेंटर में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में प्रतिष्ठित BIB अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल ने प्रदान किया। सम्मान मिलते ही सिलाव सहित पूरे नालंदा में खुशी की लहर दौड़ गई। आयोजकों ने बताया कि लगभग 200 वर्षों से चली आ रही श्री काली साह खाजा की गौरवशाली परंपरा, उत्कृष्ट गुणवत्ता और देश-विदेश में बनी विशिष्ट पहचान को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित हो चुका यह खाजा आज बिहार की समृद्ध खाद्य विरासत और पारंपरिक मिठास का प्रतीक माना जाता है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद संजीव गुप्ता ने आयोजकों एवं शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है। उन्होंने बताया कि वह अपने भाई संदीप गुप्ता के साथ मिलकर लगभग दो शताब्दियों पुरानी इस विरासत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। उनका लक्ष्य काली साह खाजा को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक पहचान दिलाना है। उन्होंने कहा कि पारंपरिक स्वाद को बरकरार रखते हुए ग्राहकों की पसंद के अनुरूप नए प्रयोग भी किए जा रहे हैं।

सिलाव स्थित दुकान पर पारंपरिक खाजा के अलावा मैंगो, चॉकलेट, नमकीन घी, गुड़ और चॉकलेट-पिस्ता फ्लेवर जैसे कई आकर्षक स्वाद उपलब्ध हैं, जिन्हें ग्राहक काफी पसंद कर रहे हैं। करीब 200 वर्षों की समृद्ध विरासत, गुणवत्ता और नवाचार के दम पर श्री काली साह खाजा आज केवल सिलाव या नालंदा की ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार की पहचान बन चुका है। प्रतिष्ठित BIB अवॉर्ड ने इस गौरवशाली सफर में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है।

Releated Posts

क्या 23 अगस्त तक रामफल मंडल को मिलेगा शहीद का दर्जा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से एन मंडल की बड़ी मांग

समस्तीपुर, 22 जुलाई (समस्तीपुर डेस्क) बिहार के वीर स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल को आधिकारिक रूप से “शहीद” का…

डुमरांव अनुमंडल में प्रशासनिक बदलाव: भावुक माहौल में एसडीओ राकेश कुमार को विदाई, राजीव कुमार ने संभाली कमान

बक्सर, 20 जुलाई (विक्रांत) डुमरांव अनुमंडल कार्यालय परिसर सोमवार को उस समय भावुक माहौल का साक्षी बना, जब…

छोटे शहर का बड़ा कमाल: डुमरांव के अक्षत ने NEET में लहराया परचम, ऑल इंडिया रैंक 12,833 हासिल कर बढ़ाया बक्सर का मान

बक्सर, 17 जुलाई (विक्रांत) सीमित संसाधनों के बीच बड़े सपने देखने वाले डुमरांव के 19 वर्षीय अक्षत कुमार…

डुमरांव में उमड़ा जनसेवा का सैलाब: डॉ. वंदना भगत के नेतृत्व में विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर, सैकड़ों मरीजों का हुआ इलाज

बक्सर, 11 जुलाई (विक्रांत) माँ डुमरेजनी के पावन धारा धाम में मंजु संवर्धन फाउंडेशन के प्रथम स्थापना दिवस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top