• Home
  • करियर
  • बिहार पुलिस में अफसर बनने का सुनहरा मौका: 150 दरोगा के पदों पर भर्ती शुरू, 9 जुलाई से करें आवेदन
Image

बिहार पुलिस में अफसर बनने का सुनहरा मौका: 150 दरोगा के पदों पर भर्ती शुरू, 9 जुलाई से करें आवेदन

पटना, 08 जुलाई (अविनाश पांडेय) बिहार पुलिस में पुलिस अवर निरीक्षक (दरोगा) बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (बीपीएसएससी) ने गृह विभाग (आरक्षी शाखा) के अधीन पुलिस अवर निरीक्षक (सामान्य बंद संवर्ग) के 150 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा कर दी है। आयोग के अनुसार अभ्यर्थी 9 जुलाई से 9 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (https://bpssc.bihar.gov.in/) पर जाकर निर्धारित अवधि के भीतर आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता 1 अगस्त 2025 तक किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या समकक्ष होनी अनिवार्य है।

इसके बाद प्राप्त डिग्री मान्य नहीं होगी।आयु सीमा की गणना भी 1 अगस्त 2025 को आधार मानकर की जाएगी। सामान्य वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष होगी। वहीं पिछड़ा वर्ग (बीसी) एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) के पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। अनुसूचित जाति (एससी) एवं अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के पुरुष और महिला अभ्यर्थियों को अधिकतम 42 वर्ष तक आवेदन करने की अनुमति दी गई है।

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि बिहार सरकार के नियमित सेवकों, जिन्होंने कम से कम तीन वर्ष की सेवा पूरी कर ली है, उन्हें उच्चतर वेतनमान वाली सेवा में प्रतियोगी परीक्षा देने के लिए अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट मिलेगी। वहीं भूतपूर्व सैनिकों को अधिकतम आयु सीमा में तीन वर्ष तथा रक्षा सेवा में बिताई गई अवधि के बराबर अतिरिक्त छूट प्रदान की जाएगी। हालांकि कट-ऑफ तिथि पर उनकी वास्तविक आयु 57 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।दरोगा भर्ती की घोषणा के बाद प्रतियोगी छात्रों में उत्साह का माहौल है। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने तैयारी तेज कर दी है और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की योजना बना रहे हैं।

Releated Posts

वन विभाग में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, बिहार में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के 16 पदों पर निकली भर्ती

पटना, 11 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी…

BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख घोषित: 26 जुलाई को बजेगी सफलता की घंटी, 1000 से अधिक पदों के लिए होगी कड़ी टक्कर

पटना, 11 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म करते हुए…

जेएलएनएमसीएच को एनएमसी का बड़ा तोहफा: अब 150 सीटों पर होगा एमबीबीएस दाखिला, पांच साल का इंतजार खत्म

पटना, 02 जुलाई (पटना डेस्क) डॉक्टर्स डे के अवसर पर भागलपुर के जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय (जेएलएनएमसीएच)…

आईटीआई ने बदली किस्मत: बक्सर के युवाओं ने सरकारी नौकरी पाकर लिखी सफलता की नई इबारत

बक्सर, 01 जुलाई (विक्रांत) सीमित संसाधनों और साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से निकलकर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (गवर्नमेंट आईटीआई)…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top