• Home
  • मौसम
  • बिहार में मानसून अटैक: झमाझम बारिश से मिली राहत, 5 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी
Image

बिहार में मानसून अटैक: झमाझम बारिश से मिली राहत, 5 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी

पटना, 08 जिले (अविनाश कुमार) बिहार में मानसून ने एक बार फिर जोरदार दस्तक देते हुए मंगलवार को लगभग पूरे राज्य को बारिश से भिगो दिया। लगातार हुई वर्षा से लोगों को उमस और भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली, वहीं कई जिलों में मौसम पूरी तरह सुहावना हो गया। राजधानी पटना, बेतिया, कटिहार, मधुबनी, सासाराम और औरंगाबाद सहित कई क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बुधवार को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहने और कई जिलों में वर्षा जारी रहने की संभावना जताई है। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अररिया, कैमूर (भभुआ), किशनगंज, मधुबनी और सुपौल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों में तेज बारिश के साथ स्थानीय स्तर पर जलजमाव की स्थिति भी बन सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम संबंधी सलाह का पालन करने की अपील की है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, वर्तमान में छत्तीसगढ़, झारखंड और पश्चिम बंगाल क्षेत्र को प्रभावित कर रहे कम दबाव के क्षेत्र (लो-प्रेशर सिस्टम) के कारण बिहार में मानसून सक्रिय बना हुआ है। हालांकि अगले चार से पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना भी जताई गई है।मंगलवार को पटना में 7.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि पिछले 24 घंटों में कैमूर जिले के अधवारा में सर्वाधिक 57.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा गुरारू (गया) में 48.8 मिमी, भगवानपुर (कैमूर) में 48.2 मिमी, तिलौथू (रोहतास) में 46.4 मिमी, रघुनाथपुर (सीवान) में 45.2 मिमी, मुरलीगंज (मधेपुरा) में 37.4 मिमी तथा डोभी (गया) में 36.4 मिमी वर्षा हुई।राजधानी पटना सहित 22 जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

पटना का अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि वाल्मीकिनगर में राज्य का सर्वाधिक 35.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। राजधानी में 52 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली तेज हवाओं ने मौसम को और अधिक खुशनुमा बना दिया।मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो से तीन दिनों तक विशेषकर उत्तर और उत्तर-पूर्व बिहार में मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा। ऐसे में निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने तथा प्रशासन की सलाह का पालन करने की जरूरत है।

Releated Posts

तपिश से तड़पा बिहार: अब चार दिन बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश और वज्रपात का अलर्ट

समस्तीपुर, 19 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से बेहाल उत्तर बिहार के लोगों के…

बिहार में बारिश का डबल अटैक: 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, पटना समेत 10 जिलों के लिए चेतावनी, वज्रपात-तेज हवा का खतरा

पटना, 18 अगस्त (अविनाश कुमार) सावन की तीसरी सोमवारी पर हुई झमाझम बारिश के बाद बिहार में मानसून…

बिहार में मौसम का डबल अलर्ट: 19 जिलों में वज्रपात की चेतावनी, 9 जिलों में भारी बारिश के आसार

पटना, 08 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम…

बिहार में मानसून का जोरदार कमबैक: 17 जिलों में बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट

पटना, 05 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। लगातार बढ़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top