• Home
  • विशेष रिपोर्ट
  • पटरी पर मौत से जंग: समस्तीपुर मंडल के लोको पायलट बने जीवनरक्षक, तीन बड़ी घटनाओं में बचाई अनमोल जानें
Image

पटरी पर मौत से जंग: समस्तीपुर मंडल के लोको पायलट बने जीवनरक्षक, तीन बड़ी घटनाओं में बचाई अनमोल जानें

समस्तीपुर, 24 जून ( हर्षिता “अश्क”) भारतीय रेल के लोको पायलट और सहायक लोको पायलट केवल ट्रेनों के सुरक्षित एवं समयबद्ध संचालन तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि संकट की घड़ी में मानवीय संवेदनाओं का परिचय देकर लोगों की जान बचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल में हाल के दिनों में हुई तीन अलग-अलग घटनाओं ने रेलकर्मियों की सतर्कता, सूझबूझ और मानवता की मिसाल पेश की है। पहली घटना 22 जून 2026 को उस समय हुई जब ट्रेन संख्या 63346 समस्तीपुर-सहरसा सवारी गाड़ी सहरसा की ओर जा रही थी।

सलौना और इमली स्टेशनों के बीच लोको पायलट अभय कुमार एवं सहायक लोको पायलट जय प्रकाश कुमार-1 ने रेल पटरी पर एक महिला को अपने बच्चे के साथ लेटा देखा। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए चालक दल ने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को सुरक्षित दूरी पर रोक दिया। इसके बाद दोनों रेलकर्मी ट्रैक पर पहुंचे और महिला को समझाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। दूसरी घटना 1 मई 2026 की है।

ट्रेन संख्या 75230 रक्सौल-दरभंगा सवारी गाड़ी के ढेंग और रीगा स्टेशनों के बीच ट्रैक पर एक बालक लेटा हुआ दिखाई दिया। लोको पायलट पंकज कुमार और सहायक लोको पायलट श्रवण कुमार शर्मा ने तत्परता दिखाते हुए आपातकालीन ब्रेक लगाया, जिससे बच्चे की जान बच गई।वहीं, 22 मई 2026 को एक मालगाड़ी के चालक दल ने भी असाधारण सतर्कता का परिचय दिया। लोको पायलट मनोज कुमार-2 और सहायक लोको पायलट मनी भूषण कुमार ने ट्रैक पर लेटी एक महिला को देखकर भारी मालगाड़ी को समय रहते रोक दिया और महिला को सुरक्षित बाहर निकालकर ग्रामीणों के सुपुर्द किया।

इन सभी सराहनीय कार्यों के लिए मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा ने संबंधित लोको पायलटों एवं सहायक लोको पायलटों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वरीय मंडल विद्युत अभियंता (परिचालन) संजय कुमार भी उपस्थित थे। रेलवे प्रशासन ने कहा कि इन रेलकर्मियों की सजगता और मानवीय संवेदना के कारण कई परिवार उजड़ने से बच गए।

Releated Posts

गरीबी को मात देकर कृष्णा ने खड़ी की थैला फैक्ट्री, डेढ़ दर्जन लोगों को दिया रोजगार

पटना, 13, अक्टूबर (पटना डेस्क) कभी दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष करने वाली अलौली की कृष्णा…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

सीमित साधनों से बड़ा मुकाम, करना गांव की बेटी हेमलता ने ICAR पीजी परीक्षा में हासिल की ऑल इंडिया 24वीं रैंक

पटना, 02 अक्टूबर (पटना डेस्क) मेहनत, लगन और मजबूत हौसले के दम पर नगर पंचायत परबत्ता के करना…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

ममतामयी माता ज्योति धारी के निधन से शोक की लहर, मेथोडिस्ट अस्पताल परिवार ने जताया दुख

बक्सर, 29 सितंबर (विक्रांत) ममतामयी माता ज्योति धारी के निधन से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 29, 2026

हुनर को मिला सहारा तो बदली जिंदगी, सिलाई मशीन ने माधुरी देवी को बनाया आत्मनिर्भर

बक्सर, 29 सितम्बर (विक्रांत) डुमरांव प्रखंड के मठिला गांव की माधुरी देवी की कहानी ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 29, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top