• Home
  • करियर
  • सिपाही भर्ती परीक्षा पर प्रशासन का सख्त पहरा, 29 हजार से अधिक अभ्यर्थियों की होगी परीक्षा, हर केंद्र पर निगरानी के कड़े इंतजाम
Image

सिपाही भर्ती परीक्षा पर प्रशासन का सख्त पहरा, 29 हजार से अधिक अभ्यर्थियों की होगी परीक्षा, हर केंद्र पर निगरानी के कड़े इंतजाम

नालंदा, 22 जून (अविनाश पांडेय) केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), पटना द्वारा आयोजित होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षाओं को लेकर नालंदा जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और कदाचारमुक्त बनाने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। रविवार को बिहारशरीफ के टाउन हॉल में प्रभारी उप विकास आयुक्त-सह-अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) रंजन कुमार चौधरी की अध्यक्षता में केंद्राधीक्षकों, दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई, जिसमें सभी अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश दिए गए। रंजन कुमार चौधरी ने स्पष्ट कहा कि परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

केंद्रीय चयन पर्षद के निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी अधिकारियों को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। 24 जून को विशेष शाखा में सिपाही (सामान्य बंद संवर्ग) पद के लिए लिखित परीक्षा बिहारशरीफ के 18 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। इस परीक्षा में कुल 12,942 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो प्रश्न पत्रों में आयोजित की जाएगी। इसके सफल संचालन के लिए प्रत्येक केंद्र पर ऑब्जर्वर, स्टैटिक दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी तैनात किए गए हैं। वहीं, 28 जून को बिहार पुलिस दूरसंचार (वितंतु) एवं तकनीकी अराजपत्रित संवर्ग में सिपाही (प्रचालक) पद के लिए परीक्षा होगी। इस परीक्षा के लिए 23 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 16,414 अभ्यर्थी शामिल होंगे। दोनों परीक्षाओं को मिलाकर 29 हजार से अधिक उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाएंगे।

प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों पर सतत वीडियोग्राफी की व्यवस्था की है। परीक्षा केंद्रों के 500 गज के दायरे में धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू रहेगी। अभ्यर्थियों को सघन जांच के बाद ही प्रवेश मिलेगा। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। किसी भी सूचना या शिकायत के लिए जिला प्रशासन ने नियंत्रण कक्ष स्थापित करते हुए टोल-फ्री नंबर 18003456323 जारी किया है। प्रशासन ने भरोसा जताया है कि दोनों भर्ती परीक्षाएं शांतिपूर्ण और पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जाएंगी।

Releated Posts

BPSC 72वीं PT स्थगित, लाखों अभ्यर्थियों को झटका: 25 अक्टूबर की परीक्षा टली, अब नई तारीख का इंतजार

पटन, 13 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता प्रारंभिक परीक्षा को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

BPSC शिक्षकों पर फिर दस्तावेजी जांच की तलवार, प्रमाण-पत्रों के सत्यापन से बढ़ी बेचैनी

पटना, 22 सितम्बर (अविनाश कुमार) बिहार में बीपीएससी (BPSC) के माध्यम से नियुक्त शिक्षकों की मुश्किलें एक बार…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 22, 2026

बक्सर में नौकरी का बड़ा मौका: एक दिन में 100 पदों पर होगा चयन, 25 हजार तक वेतन

बक्सर, 20 सितम्बर (विक्रांत) 22 सितंबर को जिला नियोजनालय में लगेगा जॉब कैंप, महिला टेलीकॉलर समेत कई पदों…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 20, 2026

नौकरी तलाशते युवाओं के लिए सुनहरा मौका: दीघा ITI में 16 सितंबर को रोजगार मेला, 25 कंपनियां देंगी 2000 से ज्यादा नौकरियां

पटना, 15 सितम्बर (अविनाश कुमार) नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। युवा, रोजगार…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 15, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top