• Home
  • विशेष रिपोर्ट
  • भागलपुर स्टेशन पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: दूसरी युवती संग आइसक्रीम खाते पकड़े गए जीजा, साली ने चप्पलों से कर दी धुनाई
Image

भागलपुर स्टेशन पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: दूसरी युवती संग आइसक्रीम खाते पकड़े गए जीजा, साली ने चप्पलों से कर दी धुनाई

पटना, 20 जून (पटना डेस्क) भागलपुर रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म संख्या-1 शुक्रवार की दोपहर उस समय रणक्षेत्र में तब्दील हो गया, जब एक युवती ने अपने जीजा को दूसरी लड़की के साथ घूमते और आइसक्रीम खाते रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद स्टेशन परिसर में जमकर हंगामा हुआ और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। करीब आधे घंटे तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए यात्रियों की भारी भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर करीब डेढ़ बजे प्लेटफॉर्म पर बैठे एक युवक और उसकी महिला मित्र को अचानक एक युवती ने घेर लिया। युवती ने दोनों पर चप्पलों की बरसात शुरू कर दी। बताया जाता है कि युवक उसका जीजा था, जिसे वह काफी समय से किसी दूसरी युवती के साथ देख रही थी।

अचानक हुए हमले से प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, मिर्जाचौकी निवासी युवती ने अपने जीजा को बाजार में दूसरी लड़की के साथ घूमते देखा था। उसने पहले दोनों का वीडियो बनाया और फिर उनका पीछा करते हुए भागलपुर रेलवे स्टेशन पहुंच गई। यहां दोनों को आराम से बैठकर आइसक्रीम खाते देख उसका गुस्सा फूट पड़ा और उसने सार्वजनिक रूप से विरोध जताते हुए मारपीट शुरू कर दी। हालांकि मामला यहीं नहीं रुका। साली के हमले के बाद युवक और उसकी महिला मित्र ने भी पलटवार कर दिया। इसके बाद तीनों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। स्टेशन परिसर में मौजूद यात्री तमाशबीन बने रहे, जबकि कई लोग घटना का वीडियो बनाने में जुट गए। सूचना मिलते ही आरपीएफ इंस्पेक्टर अमित कुमार गिरी और सिपाही दीपक कुमार मौके पर पहुंचे।

सुरक्षाकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद तीनों को अलग कराया और स्थिति को नियंत्रित किया। बाद में सभी को जीआरपी थाना ले जाया गया, जहां पूछताछ के बाद स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराने की सलाह देकर छोड़ दिया गया। इधर, स्टेशन पर इस हंगामे के बीच यात्रियों को एक अन्य समस्या का भी सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी के बीच प्लेटफॉर्म पर पानी की सप्लाई बाधित रहने से यात्री और परीक्षार्थी परेशान नजर आए। रेलवे प्रशासन की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठने लगे हैं।

Releated Posts

गरीबी को मात देकर कृष्णा ने खड़ी की थैला फैक्ट्री, डेढ़ दर्जन लोगों को दिया रोजगार

पटना, 13, अक्टूबर (पटना डेस्क) कभी दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष करने वाली अलौली की कृष्णा…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

सीमित साधनों से बड़ा मुकाम, करना गांव की बेटी हेमलता ने ICAR पीजी परीक्षा में हासिल की ऑल इंडिया 24वीं रैंक

पटना, 02 अक्टूबर (पटना डेस्क) मेहनत, लगन और मजबूत हौसले के दम पर नगर पंचायत परबत्ता के करना…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

ममतामयी माता ज्योति धारी के निधन से शोक की लहर, मेथोडिस्ट अस्पताल परिवार ने जताया दुख

बक्सर, 29 सितंबर (विक्रांत) ममतामयी माता ज्योति धारी के निधन से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 29, 2026

हुनर को मिला सहारा तो बदली जिंदगी, सिलाई मशीन ने माधुरी देवी को बनाया आत्मनिर्भर

बक्सर, 29 सितम्बर (विक्रांत) डुमरांव प्रखंड के मठिला गांव की माधुरी देवी की कहानी ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 29, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top