• Home
  • Crime
  • MBBS डॉक्टर के नाम पर कट रही थी पर्ची: इलाज कर रहे थे आयुष चिकित्सक, मोहनिया अस्पताल की व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल
Image

MBBS डॉक्टर के नाम पर कट रही थी पर्ची: इलाज कर रहे थे आयुष चिकित्सक, मोहनिया अस्पताल की व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

पटना, 17 जून (पटना डेस्क) कैमूर जिले के मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल से स्वास्थ्य व्यवस्था को कटघरे में खड़ा करने वाला एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अस्पताल की सामान्य ओपीडी में मरीजों की पर्ची एमबीबीएस चिकित्सक डॉ. विंध्याचल के नाम पर काटी जा रही थी, जबकि वास्तविक रूप से मरीजों का इलाज आयुष चिकित्सक द्वारा किया जा रहा था। मंगलवार को यह व्यवस्था खुलकर सामने आने के बाद स्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल जिले के प्रमुख सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में शामिल है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों मरीज इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं।

ऐसे में मरीजों को यह जानकारी ही नहीं हो कि उनका इलाज किस चिकित्सक द्वारा किया जा रहा है, इसे स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ी लापरवाही माना जा रहा है। मंगलवार को अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ और दंत रोग विशेषज्ञ अपने-अपने कक्ष में मौजूद थे, लेकिन सामान्य ओपीडी पूरी तरह आयुष चिकित्सक के भरोसे संचालित होती दिखी। जानकारी के अनुसार अस्पताल में एक दर्जन से अधिक महिला एवं पुरुष चिकित्सकों के साथ दो दर्जन से अधिक जीएनएम की तैनाती है। इसके बावजूद सामान्य ओपीडी में एमबीबीएस डॉक्टर की अनुपस्थिति और आयुष चिकित्सक द्वारा मरीजों का इलाज किए जाने से कई तरह के सवाल उठने लगे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ वर्ष पहले तक यहां एक साथ दो-दो एमबीबीएस डॉक्टर सामान्य ओपीडी में मरीजों को देखते थे, लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है। भीषण गर्मी के बीच दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीज बेहतर इलाज की उम्मीद लेकर अस्पताल पहुंचते हैं। उन्हें यह जानकारी नहीं होती कि जिनसे वे परामर्श ले रहे हैं, वे एमबीबीएस चिकित्सक नहीं बल्कि आयुष डॉक्टर हैं। इससे मरीजों की सुरक्षा, पारदर्शिता और उपचार की गुणवत्ता को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। मामले पर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. प्रेम शंकर सिंह ने कहा कि उन्होंने हाल ही में पदभार ग्रहण किया है। यदि किसी अन्य चिकित्सक के नाम पर पर्ची काटकर आयुष डॉक्टर मरीजों का इलाज कर रहे हैं तो यह गलत है। उन्होंने पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। अब सभी की नजर स्वास्थ्य विभाग की अगली कार्रवाई पर टिकी है।

Releated Posts

दूधवाला आया तो खुला डबल मर्डर का राज, घर में अकेले बुजुर्ग दंपती की चाकू से गोदकर हत्या

समस्तीपुर, 25 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भरपुरा पटपारा वार्ड संख्या-11 में सोमवार की रात घर…

गुटखा लाने से इनकार करना पड़ा भारी: 14 वर्षीय बालक की गले में चाकू मारकर हत्या, वारदात के बाद मचा हड़कंप

बेगूसराय, 24 अगस्त (धरम कुमार) फुलवड़िया थाना क्षेत्र के आलूचट्टी-विश्वकर्मा टोला रोड में सोमवार को एक दिल दहला…

जन्मदिन समारोह से लौट रही नर्तकी को स्कूटी सवार ने सुनसान जगह ले जाकर बनाया हवस का शिकार, पांच अन्य पर भी गंभीर आरोप

पटना, 24 अगस्त (पटना डेस्क) छपरा जिला के अमनौर थाना क्षेत्र में रविवार को आर्केस्ट्रा में नर्तकी का…

बिहार में सियासी चेहरों के ठिकानों पर पुलिस का छापा: LJP-R विधायक के घर से पिस्टल-कारतूस बरामद, JDU सांसद ने उठाए सवाल

पटना, 24 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में आपराधिक मामलों की जांच के बीच पुलिस की कार्रवाई ने सियासी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top