• Home
  • मुख्य समाचार
  • बेटी के प्रेम विवाह का सदमा: ससुराल में फंदे से लटका मिला मजदूर, परिवार में मचा कोहराम
Image

बेटी के प्रेम विवाह का सदमा: ससुराल में फंदे से लटका मिला मजदूर, परिवार में मचा कोहराम

नालंदा, 17 जून (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के नगरनौसा थाना क्षेत्र के खपुरा गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां 42 वर्षीय व्यक्ति ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया, जबकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।मृतक की पहचान पटना जिले के खुसरूपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बल्लूपर गांव निवासी स्वर्गीय रामबली बिंद के पुत्र बल्लू बिंद (42 वर्ष) के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी के साथ गुजरात के सूरत शहर में रहकर एक निजी कंपनी में मजदूरी करते थे।मृतक के साले रोहित कुमार ने बताया कि 14 जून को पूरा परिवार सूरत से बिहार लौट रहा था।

परिवार में हाल ही में एक रिश्तेदार की मृत्यु होने के कारण सभी लोग घर आ रहे थे। इसी दौरान बल्लू बिंद फतुहा रेलवे स्टेशन पर उतर गए। वहां गंगा स्नान और धार्मिक अनुष्ठान करने के बाद वह शाम को खपुरा गांव स्थित अपने ससुराल पहुंचे। परिजनों के अनुसार, ससुराल पहुंचने के बाद वह काफी उदास और गुमसुम दिखाई दे रहे थे। उन्होंने रात का भोजन भी नहीं किया। गर्मी के कारण परिवार के सभी सदस्य छत पर सो रहे थे। देर रात जब उनकी तलाश की गई तो वह बिस्तर पर नहीं मिले। खोजबीन के दौरान घर के नीचे उनका शव फंदे से लटका मिला।

परिजनों ने तुरंत नीचे उतारा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।परिवार का कहना है कि बल्लू बिंद पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थे। उनकी बेटी ने परिवार की इच्छा के विरुद्ध सूरत में ही एक युवक से प्रेम विवाह कर लिया था। इस घटना के बाद वह सामाजिक और पारिवारिक दबाव महसूस कर रहे थे। परिजनों को आशंका है कि इसी तनाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। नगरनौसा थानाध्यक्ष शशि मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल किसी प्रकार का लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है।

Releated Posts

स्कूल में डीएम ने खुद चखा मिड-डे मील: खुली बदइंतजामी की पोल, कम उपस्थिति और गंदगी पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब

बक्सर, 30 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने प्राथमिक विद्यालय उमरपुर (बालक) एवं (बालिका) का निरीक्षण कर…

कविवर यदुनंदन रसिक की याद में गूंजा साहित्य का स्वर: 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, प्रभात पुस्तकालय को फिर संवारने की पहल

समस्तीपुर, 30अगस्त (रामबालक राय) प्रभात पुस्तकालय के संस्थापक एवं कविवर यदुनंदन रसिक की 21वीं पुण्यतिथि पर जितवारपुर स्थित…

नशे के सौदागरों पर 51 हजार का जुर्माना, राजपुर में सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया नशामुक्त पंचायत का संकल्प

पटना, 30 अगस्त (पटना डेस्क) सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के राजपुर गांव में…

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top