• Home
  • मुख्य समाचार
  • हाईवोल्टेज तार बना मौत का जाल: स्लीपर बस में दौड़ा 11 हजार वोल्ट का करंट, दंपती की दर्दनाक मौत, 10 से अधिक झुलसे
Image

हाईवोल्टेज तार बना मौत का जाल: स्लीपर बस में दौड़ा 11 हजार वोल्ट का करंट, दंपती की दर्दनाक मौत, 10 से अधिक झुलसे

नालंदा, 17 जून (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के पावापुरी ओपी क्षेत्र में बुधवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। सड़क के ऊपर झूल रहे 11 हजार वोल्ट के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से एक स्लीपर बस में अचानक करंट दौड़ गया। हादसे में बस में सवार एक दंपती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक यात्री गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार घोसरावां गांव के कई मजदूर नरकटियागंज से स्लीपर बस द्वारा अपने गांव लौट रहे थे। गांव से करीब दो किलोमीटर पहले साम्बोवशरण मंदिर के समीप सड़क के ऊपर झूल रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार का संपर्क बस की छत पर रखी साइकिल से हो गया।

तार के संपर्क में आते ही पूरी बस में करंट फैल गया और यात्रियों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। इस दर्दनाक हादसे में घोसरावां निवासी रूदल मांझी (45 वर्ष) और उनकी पत्नी कुलवा देवी (40 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पुटुस कुमारी, रिंकू देवी, कारु मांझी, संतोष मांझी, पवन मांझी, सरोज देवी, धर्मेंद्र मांझी और राज कुमार समेत कई अन्य यात्री गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल पावापुरी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (वीआईएमएस) पहुंचाया गया। अस्पताल में परिजनों की चीख-पुकार और रोते-बिलखते स्वजनों को देखकर माहौल गमगीन हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। डीएसपी राजगीर ने बताया कि बस में करंट प्रवाहित होने के कारण दो लोगों की मौत हुई है, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। मामले की जांच की जा रही है।हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए झूल रहे हाईवोल्टेज तारों की नियमित जांच और मरम्मत की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदी दोबारा न हो।

Releated Posts

स्कूल में डीएम ने खुद चखा मिड-डे मील: खुली बदइंतजामी की पोल, कम उपस्थिति और गंदगी पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब

बक्सर, 30 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने प्राथमिक विद्यालय उमरपुर (बालक) एवं (बालिका) का निरीक्षण कर…

कविवर यदुनंदन रसिक की याद में गूंजा साहित्य का स्वर: 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, प्रभात पुस्तकालय को फिर संवारने की पहल

समस्तीपुर, 30अगस्त (रामबालक राय) प्रभात पुस्तकालय के संस्थापक एवं कविवर यदुनंदन रसिक की 21वीं पुण्यतिथि पर जितवारपुर स्थित…

नशे के सौदागरों पर 51 हजार का जुर्माना, राजपुर में सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया नशामुक्त पंचायत का संकल्प

पटना, 30 अगस्त (पटना डेस्क) सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के राजपुर गांव में…

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top