• Home
  • मुख्य समाचार
  • शादी की खुशियां मातम में बदली: कपड़े खरीदने निकले युवक को कंटेनर ने कुचला, 24 जून को होनी थी बहन की शादी
Image

शादी की खुशियां मातम में बदली: कपड़े खरीदने निकले युवक को कंटेनर ने कुचला, 24 जून को होनी थी बहन की शादी

बेगूसराय, 177 जून (धरम कुमार) लाखो थाना क्षेत्र के सत्य साईं पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की सुबह हुए भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन ली। तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा मौसा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर एनएच-31 को करीब दो घंटे तक जाम कर दिया। मृतक की पहचान नौला गांव निवासी संजीव महतो के 21 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। वहीं, उसका 30 वर्षीय चचेरा मौसा शुभांकर कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब आठ बजे दोनों बाइक से बरौनी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सत्य साईं पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार कंटेनर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रिंस की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि बलिया थाना क्षेत्र के राहतपुर निवासी कृष्ण महतो की पुत्री चुलबुल कुमारी की शादी आगामी 24 जून को होनी है। प्रिंस उसी शादी के लिए कपड़े खरीदने जा रहा था। शादी की तैयारियों के बीच हुई इस दर्दनाक घटना से दोनों परिवारों में मातम पसर गया है।हादसे की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए तथा एनएच-31 जाम कर मुआवजे की मांग करने लगे।

सूचना पर लाखो थानाध्यक्ष शुभम कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने फोरलेन के दूसरे हिस्से से वाहनों का परिचालन शुरू कराया तथा जाम में फंसी एंबुलेंस को सुरक्षित बाहर निकाला। करीब दो घंटे बाद समझाने-बुझाने पर जाम समाप्त हुआ। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Releated Posts

स्कूल में डीएम ने खुद चखा मिड-डे मील: खुली बदइंतजामी की पोल, कम उपस्थिति और गंदगी पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब

बक्सर, 30 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने प्राथमिक विद्यालय उमरपुर (बालक) एवं (बालिका) का निरीक्षण कर…

कविवर यदुनंदन रसिक की याद में गूंजा साहित्य का स्वर: 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, प्रभात पुस्तकालय को फिर संवारने की पहल

समस्तीपुर, 30अगस्त (रामबालक राय) प्रभात पुस्तकालय के संस्थापक एवं कविवर यदुनंदन रसिक की 21वीं पुण्यतिथि पर जितवारपुर स्थित…

नशे के सौदागरों पर 51 हजार का जुर्माना, राजपुर में सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया नशामुक्त पंचायत का संकल्प

पटना, 30 अगस्त (पटना डेस्क) सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के राजपुर गांव में…

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top