• Home
  • Crime
  • रहस्यमयी मौत से गांव में सनसनी: घर में हीं मिला विवाहिता का शव, ससुराल पक्ष फरार
Image

रहस्यमयी मौत से गांव में सनसनी: घर में हीं मिला विवाहिता का शव, ससुराल पक्ष फरार

नालंदा, 16 जून (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरसिया बीघा गांव में मंगलवार को एक 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका का शव उसके ससुराल स्थित घर के अंदर पलंग पर पड़ा मिला, जबकि घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।मृतका की पहचान सिरसिया बीघा निवासी सूरज कुमार की पत्नी प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के पिता बासकित प्रसाद गांव पहुंचे। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह ग्रामीणों द्वारा बेटी की मौत की सूचना दी गई थी।

जब वह मौके पर पहुंचे तो घर के अंदर प्रियंका का शव पड़ा था और परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। घटना की सूचना मिलने के बाद नूरसराय थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर (मॉडल) अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। मृतका के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रियंका के पति द्वारा अक्सर शराब के नशे में उसके साथ मारपीट की जाती थी। परिजनों का दावा है कि विवाहिता लंबे समय से मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेल रही थी। प्रियंका अपने पीछे एक पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गई है, जिनके सिर से मां का साया उठ गया।

नूरसराय थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार, परिजनों से लिखित आवेदन प्राप्त होने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। फिलहाल ससुराल पक्ष के फरार सदस्यों की तलाश जारी है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Releated Posts

थाने से 200 मीटर दूर करोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, दीवार और सड़क बनाकर शुरू हुई खरीद-बिक्री

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) पूर्णियाँ जिले के जलालगढ़ थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर करोड़ों…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग की टीम पर बरसाईं गोलियां, सिपाही अजीत कुमार की मौत से मचा हड़कंप

नालंदा, 15 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) जिले में शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

औरंगाबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन: रातभर चला सघन अभियान, 45 गिरफ्तार, शराब से लेकर वारंट तक पर कसा शिकंजा

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) औरंगाबाद जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए मंगलवार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नालंदा में शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, 500 लीटर कच्चा माल नष्ट

नालंदा, 13 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top