• Home
  • राज्य समाचार
  • इन्वर्टर बना काल: करंट की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
Image

इन्वर्टर बना काल: करंट की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

गोरखपुर, 12 जून (अंकित यादव) घर में लगा इन्वर्टर एक युवक के लिए काल बन गया। गुरुवार की रात करंट की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पैतृक गांव नेतवार में शोक की लहर दौड़ गई। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार नेतवार गांव निवासी हरिशंकर पांडेय भारतीय वायुसेना में कार्यरत हैं और अपने परिवार के साथ गोरखपुर के बिलन्दपुर मोहल्ले में रहते हैं। बताया जाता है कि उनके छोटे पुत्र दीपू गुरुवार रात घर में लगे इन्वर्टर के करंट की चपेट में आ गए। करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

परिजन तत्काल उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों की इस घोषणा के बाद परिवार पर मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घर में चीख-पुकार मच गई और स्वजन बदहवास हो गए।मृतक दीपू अपने पीछे पत्नी नेहा, एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं। उनकी पत्नी पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। जवान बेटे की असमय मौत से माता-पिता, पत्नी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रिश्तेदारों और परिचितों का घर पर तांता लगा हुआ है। सभी परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे हैं, लेकिन किसी की आंखें नम हुए बिना नहीं रह रही हैं।

शुक्रवार को युवक का शव गोरखपुर से उसके पैतृक गांव नेतवार लाया जा रहा है। अंतिम दर्शन के बाद बरहज स्थित मुक्ति पथ पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। हादसे की सूचना मिलते ही गांव के लोग बड़ी संख्या में मृतक के घर पहुंचने लगे। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और हर कोई इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध है।एक पल में खुशहाल परिवार की खुशियां उजड़ गईं। इस हादसे ने एक बार फिर घरों में लगे विद्युत उपकरणों के प्रति सतर्कता बरतने की जरूरत को उजागर कर दिया है।

Releated Posts

टीएमसी के पूर्व विधायक की रहस्यमय मौत से सनसनी: पार्टी कार्यालय में फंदे से लटका मिला शव, सुसाइड नोट मिलने से बढ़ा सस्पेंस

कोलकाता, 16 अगस्त (कोलकाता) पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पूर्व विधायक और पश्चिम…

सरकार से आर-पार के मूड में छात्र: सर्किट हाउस में होगी बातचीत, मांगों पर समझौता नहीं

राँची, 08 अगस्त (मोहन शर्मा) झारखंड में छात्रों और अभ्यर्थियों के आंदोलन के बीच छात्र नेता देवेंद्र नाथ…

मछली पकड़ने के विवाद ने ली जान: थाने में बुलावे के बाद युवक ने लगाई फांसी, मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

गोरखपुर, 15 जुलाई (अंकित यादव) मामूली विवाद ने एक परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। पिपराइच थाना…

लखनऊ से चिराग का सियासी धमाका: 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान, मिशन-2027 का किया शंखनाद

पटना, 06 जुलाई (पटना डेस्क) लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top