• Home
  • राज्य समाचार
  • खुले नाले या मौत के जाल: एक युवक की जान गई, फिर भी नहीं जागा सिस्टम, शहरभर में मंडरा रहा बड़ा खतरा
Image

खुले नाले या मौत के जाल: एक युवक की जान गई, फिर भी नहीं जागा सिस्टम, शहरभर में मंडरा रहा बड़ा खतरा

गोरखपुर, 11 जून (अंकित यादव) महानगर में खुले नाले अब लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। फातिमा रोड स्थित खुले नाले में गिरकर एक युवक की मौत के बाद नगर निगम की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हादसे के बाद निगम ने आनन-फानन में नाले के किनारे हरे रंग का जाल लगवा दिया, लेकिन शहर के कई अन्य इलाकों में आज भी खुले नाले लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। पादरी बाजार से फातिमा रोड की ओर बढ़ते ही सड़क किनारे खुला गहरा नाला लोगों को भयभीत कर देता है। राहगीरों का कहना है कि नाले के पास से गुजरते समय हमेशा दुर्घटना का डर बना रहता है। रात के समय स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है।

स्थानीय लोगों के अनुसार आए दिन पशु नाले में गिरते रहते हैं और किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। एक स्थलीय निरीक्षण में शहर के कई संवेदनशील स्थानों पर खुले नालों की समस्या सामने आई। गीता प्रेस रोड पर माया सिनेप्लेक्स के पास सड़क किनारे बना गहरा नाला आंशिक रूप से स्लैब से ढका है, जबकि अधिकांश हिस्सा खुला पड़ा है। रात में यहां पर्याप्त रोशनी भी नहीं रहती, जिससे हादसे की आशंका और बढ़ जाती है। साहबगंज जाने वाली गली, रेती रोड से कोतवाली मार्ग और पादरी बाजार क्षेत्र के नहर रोड, मिलन चौक, संगम चौराहा, बैंक कॉलोनी तथा व्यास नगर तक फैले प्राकृतिक नालों की स्थिति भी कम चिंताजनक नहीं है। कई जगहों पर सड़क और पुलिया के बीच बड़ा गैप है, जबकि नाले सिल्ट से भरे हुए हैं।

स्थानीय निवासी शनि साहनी ने बताया कि फातिमा बाईपास रोड स्थित खुले नाले में पिछले एक वर्ष के दौरान तीन लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं सुनैना वर्मा ने कहा कि यदि नाले के किनारे बैरिकेडिंग होती तो हालिया हादसे में युवक की जान बच सकती थी। स्थानीय दुकानदार मो. सैफ का कहना है कि वर्षों से नाले के निर्माण और स्लैब लगाने की मांग की जा रही है, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। नागरिकों का कहना है कि यदि जल्द ही बैरिकेडिंग और ढक्कन लगाने की व्यवस्था नहीं हुई तो ये खुले नाले आगे भी मौत के जाल साबित होते रहेंगे।

Releated Posts

थार और ट्रक की आमने-सामने भीषण टक्कर: दो युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

पटना, 04 अक्टूबर (पटना डेस्क) भागलपुर जिले के अकबरनगर थाना क्षेत्र के खैरहिया के समीप मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 4, 2026

अनंतगिरि घाट पर मौत का सफर: बेकाबू निजी बस पलटी, चार महिलाओं की मौत, 15 घायल

हैदराबाद, 03 अक्टूबर (अंकिता राय) तेलंगाना के विकाराबाद जिले में शनिवार को अनंतगिरि घाट रोड पर एक दर्दनाक…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 3, 2026

सरकारी आवास पर लगा फरियादियों का तांता, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं

लखनऊ, 21 सितम्बर (सहयोगी संवाददाता विक्रांत) राजधानी स्थित सरकारी आवास पर राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त उत्तर प्रदेश…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 21, 2026

टीएमसी के पूर्व विधायक की रहस्यमय मौत से सनसनी: पार्टी कार्यालय में फंदे से लटका मिला शव, सुसाइड नोट मिलने से बढ़ा सस्पेंस

कोलकाता, 16 अगस्त (कोलकाता) पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पूर्व विधायक और पश्चिम…

ByByअशोक अश्क अगस्त 16, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top