• Home
  • Uncategorized
  • तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी को कहा चीप मिनिस्टर: बिहार की राजनीति में जुबानी जंग तेज, जदयू का पलटवार

तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी को कहा चीप मिनिस्टर: बिहार की राजनीति में जुबानी जंग तेज, जदयू का पलटवार

पटना, 09 जून (अविनाश कुमार) बिहार की सियासत में मंगलवार को उस वक्त बयानबाजी का तूफान खड़ा हो गया, जब दिल्ली से पटना लौटे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तीखा हमला बोला। पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए तेजस्वी ने कहा, “सम्राट चौधरी की सोच में कोई बदलाव नहीं आया है। वे मुख्यमंत्री भले बन गए हों, लेकिन चीफ मिनिस्टर नहीं, ‘चीप मिनिस्टर’ हैं।” तेजस्वी के इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार के पास बिहार के विकास के लिए कोई स्पष्ट नीति नहीं है और सरकार जनहित के बजाय विवादों पर फोकस कर रही है। लालू परिवार की सुरक्षा में कटौती और आवास विवाद के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार अपनी नीतिगत विफलताओं से ध्यान भटकाने के लिए ऐसे मुद्दों को हवा दे रही है।

तेजस्वी ने आरोप लगाया कि सरकार अयोग्य और संदिग्ध लोगों को सरकारी खर्च पर सुरक्षा और आवास बांट रही है। उन्होंने कहा, “सुविधाएं रेवड़ी की तरह बांटी जा रही हैं, इसके लिए कोई स्पष्ट मानक नहीं है। ”वहीं, जदयू ने तेजस्वी के हमलों का करारा जवाब दिया। डिप्टी सीएम विजेंद्र यादव ने पलटवार करते हुए कहा, “वह नौवीं फेल है, ज्ञान के अभाव में बहुत सी बातें बोलते रहता है। हम उनकी बातों पर ध्यान नहीं देते।” उन्होंने कहा कि तेजस्वी तथ्यों के बिना बयानबाजी कर रहे हैं और सरकार पूरी जिम्मेदारी के साथ काम कर रही है।राज्य के खजाने के खाली होने के आरोप पर भी विजेंद्र यादव ने तेजस्वी को घेरा।

उन्होंने कहा कि बिहार सरकार आर्थिक रूप से सक्षम है और विकास कार्य लगातार जारी हैं। इससे पहले तेजस्वी ने दावा किया था कि बिहार का खजाना खाली हो चुका है और कर्मचारी, किसान, व्यापारी, छात्र, नौजवान तथा शिक्षक सभी मौजूदा सरकार से परेशान हैं। उन्होंने भ्रष्टाचार, अपराध, बेरोजगारी और पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा।बिहार विधानसभा चुनावों से पहले दोनों पक्षों के बीच यह जुबानी जंग अब और तेज होने के संकेत दे रही है।

Releated Posts

डुमरांव को मिला नया डीएसपी, भाष्कर रंजन संभालेंगे कमान

बक्सर, 12 अक्टूबर (विक्रांत) डुमरांव अनुमंडल में लंबे समय से खाली चल रहे डीएसपी के पद पर आखिरकार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 12, 2026

पटना में बक्सर का खेल धमाका: 80 पदकों पर कब्जा, 28 स्वर्ण से बढ़ाया जिले का गौरव

बक्सर, 08 अक्टूबर (विक्रांत) पटना में आयोजित स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 8, 2026

मुसहरी पर बुलडोजर के खिलाफ गरजा आक्रोश, 3 सितंबर को एसडीओ कार्यालय घेरने की तैयारी

समस्तीपुर, 02 सितम्बर (मोहम्मद जमशेद) मुसहर एवं अन्य दलित-गरीब बस्तियों पर बुलडोजर चलाने के विरोध तथा गरीब परिवारों…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 2, 2026

PK का शिक्षा मंत्री पर तंज, बोले- तेजस्वी को 10वीं पास करने की सलाह है तो अगली कैबिनेट में CM को भी दें सुझाव

पटना, 25 अगस्त (सहयोगी संवाददाता विक्रांत) छात्रों के प्रदर्शन और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के बयान को लेकर…

ByByअशोक अश्क अगस्त 25, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top