• Home
  • Crime
  • 24 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: मोबाइल छीनकर भागे बदमाश को दबोचा, बाइक और लूटा गया फोन बरामद
Image

24 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: मोबाइल छीनकर भागे बदमाश को दबोचा, बाइक और लूटा गया फोन बरामद

नालंदा, 05 जून (अविनाश पांडेय) जिले की पावापुरी पुलिस ने मोबाइल छिनतई की एक घटना का महज 24 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर तेज कार्रवाई का परिचय दिया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से छीना गया स्मार्ट मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। वहीं, वारदात में शामिल दूसरा आरोपी अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार 3 जून 2026 को नानंद गांव निवासी राहुल कुमार अपनी साइकिल से नानंद पुल के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान नीले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाश अचानक पीछे से पहुंचे और उनकी जेब में रखा स्मार्ट मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए।

घटना इतनी तेजी से हुई कि पीड़ित कुछ समझ पाता, उससे पहले ही बदमाश पावापुरी चौक की ओर भाग निकले।घटना के तुरंत बाद राहुल कुमार ने पावापुरी थाना और डायल-112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गौरव कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हो गई और संभावित मार्गों पर घेराबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई। पुलिस को पीछा करने के दौरान जीआईपी मॉल के समीप एक संदिग्ध अपाचे मोटरसाइकिल तेज रफ्तार में भागती हुई दिखाई दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और बाइक पर पीछे बैठे एक युवक को पकड़ लिया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके पास से फिलिप्स कंपनी का छीना गया स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया।

साथ ही घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल (बीआर-01ईएल-8901) भी जब्त कर ली गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मिथुन कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने छिनतई की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए अपने फरार साथी की पहचान दीपनगर थाना क्षेत्र के महानंदपुर निवासी सोनू कुमार के रूप में की है।पीड़ित के आवेदन पर गिरियक (पावापुरी) थाना में कांड संख्या 275/26 दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी गौरव कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक धनंजय कुमार सिंह, डायल-112 टीम, सहायक अवर निरीक्षक मो. रहमान खान तथा सशस्त्र बल के जवानों की अहम भूमिका रही।

Releated Posts

औरंगाबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन: रातभर चला सघन अभियान, 45 गिरफ्तार, शराब से लेकर वारंट तक पर कसा शिकंजा

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) औरंगाबाद जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए मंगलवार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नालंदा में शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, 500 लीटर कच्चा माल नष्ट

नालंदा, 13 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

नाले के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से डुमरांव में मचा हड़कंप

बक्सर, 10 अक्टूबर (विक्रांत) बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के सम्हार गांव के समीप नाले के पास…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 10, 2026

दुर्गा पूजा से पहले बख्तियापुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 250 लोगों पर 107 की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सहरसा, 09 अक्टूबर (कृष्णा) दुर्गा पूजा को लेकर बख्तियापुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पूजा के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top