• Home
  • Crime
  • वैनी पुलिस का बड़ा एक्शन: हथियारों के साथ तीन कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप
Image

वैनी पुलिस का बड़ा एक्शन: हथियारों के साथ तीन कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

समस्तीपुर, 05 जून (मोहम्मद जमशेद) जिले की वैनी थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन कुख्यात अपराधियों को हथियार, कारतूस और अन्य आपत्तिजनक सामान के साथ गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई के बाद अपराध जगत में हड़कंप मच गया है, जबकि स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मो. तनवीर पुत्र मो. गुफरान तथा मो. बकार मुराद पुत्र मो. मुराद, दोनों निवासी चक अशरफ, थाना कर्पूरीग्राम, जिला समस्तीपुर के रूप में हुई है।

तीसरा आरोपित अफ्ताब आलम टॉप्सिया निवासी कोलकाता, थाना तिलजला का रहने वाला बताया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध अपराधी क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही वैनी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान तीनों आरोपितों को दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक देशी पिस्टल, दो मैगजीन, पांच जिंदा कारतूस तथा चार मोबाइल फोन बरामद किए गए।पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार अपराधियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।

साथ ही उनसे गहन पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वे किन-किन आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं और उनके नेटवर्क में अन्य कौन लोग जुड़े हैं। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण मामलों का खुलासा हो सकता है।पुलिस ने बताया कि जिले में अपराधियों की धरपकड़ और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपितों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ है।

Releated Posts

औरंगाबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन: रातभर चला सघन अभियान, 45 गिरफ्तार, शराब से लेकर वारंट तक पर कसा शिकंजा

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) औरंगाबाद जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए मंगलवार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नालंदा में शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, 500 लीटर कच्चा माल नष्ट

नालंदा, 13 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

नाले के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से डुमरांव में मचा हड़कंप

बक्सर, 10 अक्टूबर (विक्रांत) बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के सम्हार गांव के समीप नाले के पास…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 10, 2026

दुर्गा पूजा से पहले बख्तियापुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 250 लोगों पर 107 की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सहरसा, 09 अक्टूबर (कृष्णा) दुर्गा पूजा को लेकर बख्तियापुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पूजा के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top