• Home
  • राज्य समाचार
  • भलोटिया मार्केट में दवा दुकान में भीषण आग, 20 मिनट की मशक्कत के बाद पाया गया काबू
Image

भलोटिया मार्केट में दवा दुकान में भीषण आग, 20 मिनट की मशक्कत के बाद पाया गया काबू

गोरखपुर, 05 जून (अंकित यादव) शहर के व्यस्ततम थोक दवा बाजार भलोटिया मार्केट में शुक्रवार सुबह अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। प्रथम तल पर संचालित एक दवा दुकान से उठती आग की लपटों और धुएं के गुबार को देखकर आसपास के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी फैल गई। घटना की सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम और डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब 8:22 बजे टाउनहाल स्थित भलोटिया मार्केट के प्रथम तल पर संचालित वेदिका ट्रेडर्स में अचानक आग भड़क उठी।

देखते ही देखते दुकान से धुआं निकलने लगा। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदार सतर्क हो गए और अन्य प्रतिष्ठानों को सुरक्षित कराने में जुट गए। जिस स्थान पर आग लगी, उसके आसपास दवाओं की कई दुकानें स्थित हैं, जिससे बड़े हादसे की आशंका बढ़ गई थी।सूचना मिलते ही फायर स्टेशन गोलघर से दो फायर टेंडर मात्र 10 मिनट के भीतर मौके पर पहुंच गए। अग्निशमन कर्मियों ने मोटर फायर इंजन के जरिए पंपिंग कर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

करीब 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी संतोष कुमार राय तथा अग्निशमन अधिकारी शांतनु कुमार यादव ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। दुकान संचालक अनुज अग्रवाल को भी तत्काल सूचना देकर बुलाया गया। अधिकारियों के अनुसार आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

Releated Posts

टीएमसी के पूर्व विधायक की रहस्यमय मौत से सनसनी: पार्टी कार्यालय में फंदे से लटका मिला शव, सुसाइड नोट मिलने से बढ़ा सस्पेंस

कोलकाता, 16 अगस्त (कोलकाता) पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पूर्व विधायक और पश्चिम…

सरकार से आर-पार के मूड में छात्र: सर्किट हाउस में होगी बातचीत, मांगों पर समझौता नहीं

राँची, 08 अगस्त (मोहन शर्मा) झारखंड में छात्रों और अभ्यर्थियों के आंदोलन के बीच छात्र नेता देवेंद्र नाथ…

मछली पकड़ने के विवाद ने ली जान: थाने में बुलावे के बाद युवक ने लगाई फांसी, मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

गोरखपुर, 15 जुलाई (अंकित यादव) मामूली विवाद ने एक परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। पिपराइच थाना…

लखनऊ से चिराग का सियासी धमाका: 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान, मिशन-2027 का किया शंखनाद

पटना, 06 जुलाई (पटना डेस्क) लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top