• Home
  • Crime
  • पीकअप चालक को लूटने वाले को 48 घंटे में दबोचा गया,मोबाइल, सोने का लॉकेट और नकदी बरामद, फरार बदमाशों की तलाश जारी
Image

पीकअप चालक को लूटने वाले को 48 घंटे में दबोचा गया,मोबाइल, सोने का लॉकेट और नकदी बरामद, फरार बदमाशों की तलाश जारी

नालंदा, 03 जून (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के एकंगरसराय थाना क्षेत्र में पीकअप चालक से हुई लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर सफल खुलासा कर दिया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लूटकांड में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके पास से लूटी गई सामग्री भी बरामद कर ली गई है। पुलिस की इस सफलता से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश गया है।

हिलसा डीएसपी-2 कुमार ऋषीराज ने मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि गत रविवार की रात करीब 11 बजे एकंगरसराय थाना क्षेत्र के पंचमुहवा पुल के समीप पीकअप चालक संतोष कुमार को दो अज्ञात अपराधियों ने घेर लिया था। बदमाशों ने चालक के साथ मारपीट कर उसका वीवो कंपनी का मोबाइल फोन, सोने का लॉकेट तथा पांच हजार रुपये नकद लूट लिए थे। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। पीड़ित चालक द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर एकंगरसराय थाना कांड संख्या 118/26 दर्ज किया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 309(6) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया गया और तकनीकी अनुसंधान के साथ-साथ मानवीय आसूचना का सहारा लिया गया।जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर शिवनगर निवासी मनीष कुमार, पिता युगेश्वर प्रसाद, थाना परवलपुर, जिला नालंदा को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से लूटा गया वीवो मोबाइल, सोने का लॉकेट तथा तीन हजार रुपये नकद बरामद किए गए। बरामदगी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली और पीड़ित को न्याय दिलाने की दिशा में बड़ी सफलता हासिल की। डीएसपी ने बताया कि इस कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक अमरेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष अनिल कुमार, अवर निरीक्षक डोली कुमारी, सिपाही श्रवण कुमार, सुनील कुमार चौधरी, चालक सिपाही राजेश कुमार समेत अन्य सशस्त्र बलों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

Releated Posts

औरंगाबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन: रातभर चला सघन अभियान, 45 गिरफ्तार, शराब से लेकर वारंट तक पर कसा शिकंजा

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) औरंगाबाद जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए मंगलवार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नालंदा में शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, 500 लीटर कच्चा माल नष्ट

नालंदा, 13 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

नाले के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से डुमरांव में मचा हड़कंप

बक्सर, 10 अक्टूबर (विक्रांत) बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के सम्हार गांव के समीप नाले के पास…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 10, 2026

दुर्गा पूजा से पहले बख्तियापुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 250 लोगों पर 107 की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सहरसा, 09 अक्टूबर (कृष्णा) दुर्गा पूजा को लेकर बख्तियापुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पूजा के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top