• Home
  • मुख्य समाचार
  • कर्जदारों पर अब चलेगा सख्ती का चाबुक, बकाया ऋण वसूली के लिए उतरेगा रिकवरी एजेंटों का दस्ता
Image

कर्जदारों पर अब चलेगा सख्ती का चाबुक, बकाया ऋण वसूली के लिए उतरेगा रिकवरी एजेंटों का दस्ता

नालंदा, 02 जून (अविनाश पांडेय) अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की विभिन्न ऋण योजनाओं के तहत कर्ज लेकर वर्षों से बकाया रखने वाले लाभुकों की अब मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। ऋण वसूली प्रक्रिया को तेज और प्रभावी बनाने के लिए बिहार राज्य अल्पसंख्यक वित्तीय निगम ने रिकवरी एजेंटों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कदम को बकाया ऋण वसूली अभियान में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना, एनएमडीएफसी टर्म लोन योजना तथा मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक शिक्षा ऋण योजना के तहत वितरित ऋण की वसूली के लिए यह पहल की जा रही है।

इस संबंध में निगम मुख्यालय, पटना द्वारा सभी जिलों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि रिकवरी एजेंट के रूप में कार्य करने के इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रपत्र में आवेदन और बायोडाटा आमंत्रित किए गए हैं। जिला कार्यालय में प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद उन्हें अनुशंसा के साथ 6 जून तक बिहार राज्य अल्पसंख्यक वित्तीय निगम, पटना भेजा जाएगा। अंतिम चयन निगम स्तर पर किया जाएगा। निगम द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार मैट्रिक, इंटर, स्नातक और स्नातकोत्तर उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन करने के पात्र होंगे। वहीं ऋण वसूली कार्य का पूर्व अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दिए जाने की संभावना है।

इससे अनुभवी लोगों को रोजगार का अवसर भी मिलेगा।बहाली प्रक्रिया की एक महत्वपूर्ण शर्त के तहत चयनित अभ्यर्थियों को कार्यभार ग्रहण करने से पहले 20 हजार रुपये सुरक्षा जमा राशि के रूप में निगम के पास जमा करनी होगी। इसके अलावा आवेदकों को अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर, ई-मेल, जन्म तिथि, आधार संख्या समेत सभी आवश्यक जानकारियां उपलब्ध करानी होंगी। शैक्षणिक योग्यता और अनुभव से संबंधित प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति भी आवेदन के साथ संलग्न करनी होगी।विभागीय अधिकारियों का मानना है कि रिकवरी एजेंटों की नियुक्ति से बकाया ऋण की वसूली में तेजी आएगी। इससे सरकारी योजनाओं के तहत वितरित धनराशि की वापसी सुनिश्चित होगी और भविष्य में जरूरतमंद लाभुकों को नई ऋण सुविधाएं उपलब्ध कराने का रास्ता भी आसान बनेगा।

Releated Posts

स्कूल में डीएम ने खुद चखा मिड-डे मील: खुली बदइंतजामी की पोल, कम उपस्थिति और गंदगी पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब

बक्सर, 30 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने प्राथमिक विद्यालय उमरपुर (बालक) एवं (बालिका) का निरीक्षण कर…

कविवर यदुनंदन रसिक की याद में गूंजा साहित्य का स्वर: 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, प्रभात पुस्तकालय को फिर संवारने की पहल

समस्तीपुर, 30अगस्त (रामबालक राय) प्रभात पुस्तकालय के संस्थापक एवं कविवर यदुनंदन रसिक की 21वीं पुण्यतिथि पर जितवारपुर स्थित…

नशे के सौदागरों पर 51 हजार का जुर्माना, राजपुर में सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया नशामुक्त पंचायत का संकल्प

पटना, 30 अगस्त (पटना डेस्क) सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के राजपुर गांव में…

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top