• Home
  • Crime
  • हथियार लहराने के चर्चित मामले में बड़ा एक्शन: अनंत सिंह केस की जांच अब सीआईडी करेगी, गोपालगंज पुलिस से छिना मामला
Image

हथियार लहराने के चर्चित मामले में बड़ा एक्शन: अनंत सिंह केस की जांच अब सीआईडी करेगी, गोपालगंज पुलिस से छिना मामला

पटना, 30 मई (पटना डेस्क) मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव गांव में आयोजित उपनयन समारोह के दौरान हथियार लहराने के आरोपों से जुड़े बहुचर्चित मामले में बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार के निर्देश के बाद पुलिस मुख्यालय ने मोकामा के जदयू विधायक अनंत सिंह एवं उनके समर्थकों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी की जांच गोपालगंज पुलिस से हटाकर अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) को सौंप दी है। इस निर्णय के साथ ही स्थानीय पुलिस की भूमिका औपचारिक रूप से समाप्त हो गई है। जानकारी के अनुसार, सेमराव गांव निवासी गुड्डू राय के घर दो और तीन मई को उपनयन संस्कार का आयोजन किया गया था।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। इसी दौरान विधायक अनंत सिंह तथा उनके समर्थकों पर सार्वजनिक रूप से हथियार लहराने का आरोप लगा था। घटना के वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए मीरगंज थाना में चार मई को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू करते हुए विधायक अनंत सिंह और उनके समर्थकों को नोटिस जारी किया था। नोटिस में उन्हें 15 मई को हथियारों के साथ मीरगंज थाना में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया था। हालांकि तय तिथि पर न तो विधायक पहुंचे और न ही उनके समर्थक थाना में उपस्थित हुए। इस बीच मामले को लेकर न्यायालय में भी सुनवाई जारी है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि राजनीतिक रूप से संवेदनशील और चर्चित होने के कारण पुलिस मुख्यालय ने जांच को निष्पक्ष एवं व्यापक बनाने के उद्देश्य से सीआईडी को सौंपने का निर्णय लिया है। अब सीआईडी की विशेष टीम पूरे घटनाक्रम की गहन जांच करेगी। जांच के दौरान वायरल वीडियो फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान, डिजिटल साक्ष्य और अन्य उपलब्ध दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, केस डायरी सहित सभी आवश्यक अभिलेख सीआईडी को उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि जांच में किसी प्रकार की बाधा न आए।जिले में इस फैसले के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। सभी की निगाहें अब सीआईडी की जांच और उसके निष्कर्षों पर टिकी हैं।

Releated Posts

थाने से 200 मीटर दूर करोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, दीवार और सड़क बनाकर शुरू हुई खरीद-बिक्री

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) पूर्णियाँ जिले के जलालगढ़ थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर करोड़ों…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग की टीम पर बरसाईं गोलियां, सिपाही अजीत कुमार की मौत से मचा हड़कंप

नालंदा, 15 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) जिले में शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

औरंगाबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन: रातभर चला सघन अभियान, 45 गिरफ्तार, शराब से लेकर वारंट तक पर कसा शिकंजा

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) औरंगाबाद जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए मंगलवार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नालंदा में शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, 500 लीटर कच्चा माल नष्ट

नालंदा, 13 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top