• Home
  • राजनीति
  • बांकीपुर उपचुनाव बना बिहार की सबसे बड़ी सियासी जंग, बीजेपी के गढ़ में PK की बड़ी बिसात
Image

बांकीपुर उपचुनाव बना बिहार की सबसे बड़ी सियासी जंग, बीजेपी के गढ़ में PK की बड़ी बिसात

पटना, 28 मई (अविनाश कुमार) बिहार की राजनीति में एक बार फिर बांकीपुर विधानसभा सीट चर्चा के केंद्र में आ गई है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई इस सीट पर होने वाला उपचुनाव अब प्रतिष्ठा की लड़ाई में बदलता दिख रहा है। लंबे समय तक बीजेपी का अभेद्य किला मानी जाने वाली बांकीपुर सीट पर इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प होने के संकेत मिल रहे हैं। खास बात यह है कि जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने इस सीट को लेकर आक्रामक रणनीति तैयार कर ली है। सूत्रों के अनुसार, प्रशांत किशोर बीजेपी को सीधी चुनौती देने के लिए महागठबंधन से भी सहयोग मांग रहे हैं।

उनकी कोशिश है कि चुनावी मुकाबला त्रिकोणीय होने के बजाय सीधे बीजेपी और जन सुराज के बीच हो। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज है कि बीजेपी के गढ़ में सेंध लगाने के लिए विपक्ष अंदरखाने एकजुट हो सकता है।बांकीपुर सीट पर बीजेपी का दबदबा कई दशकों से कायम रहा है। नितिन नबीन लगातार पांच बार यहां से विधायक चुने गए हैं। उनसे पहले उनके पिता भी इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। कायस्थ बहुल इस इलाके को बीजेपी का पारंपरिक वोट बैंक माना जाता है। वर्ष 2015 में महागठबंधन की प्रचंड लहर के बावजूद भी विपक्ष यहां बीजेपी को पराजित नहीं कर पाया था।इधर, प्रशांत किशोर के हालिया बयानों ने बिहार की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।

मोतिहारी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने साफ कहा था कि बांकीपुर जीतने के लिए “जो भी करना पड़ेगा, करेंगे।” इसके बाद से यह कयास तेज हो गया है कि महागठबंधन के कुछ दल रणनीतिक तौर पर जन सुराज का समर्थन कर सकते हैं।राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आरजेडी और कांग्रेस का पारंपरिक वोट बैंक, खासकर अल्पसंख्यक और यादव मतदाता, अगर एकमुश्त PK के पक्ष में शिफ्ट होता है तो बीजेपी के लिए यह चुनाव आसान नहीं रहेगा। ऐसे में बांकीपुर उपचुनाव बिहार की राजनीति का सबसे बड़ा सियासी रण बनने जा रहा है।

Releated Posts

समस्तीपुर में रालोमो को मिला नया सिपहसालार, निशांत कुशवाहा निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुने गए

समस्तीपुर, 29 मई (मोहम्मद जमशेद) बिहार की सियासत में संगठन विस्तार को लेकर सक्रिय राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो)…

लालू परिवार में सियासी घमासान: तेजप्रताप की शर्त से बढ़ी तकरार, अब रोहिणी की एंट्री की चर्चा तेज

पटना, 29 मई (अविनाश कुमार) बिहार की राजनीति में एक बार फिर लालू परिवार सुर्खियों में है। विधानसभा…

वीर सावरकर के सपनों का भारत साकार करने में जुटी मोदी सरकार : डॉ. सुनील कुमार

नालंदा, 28 मई (अविनाश पांडेय) स्वतंत्रता सेनानी वीर विनायक दामोदर सावरकर की 143वीं जयंती के अवसर पर बिहारशरीफ…

बिहार विधान परिषद में बजा चुनावी बिगुल: 9 सीटों पर महासंग्राम, उपचुनाव ने बढ़ाई सियासी हलचल

पटना, 26 मई (अविनाश कुमार) बिहार की सियासत में एक बार फिर चुनावी तापमान चढ़ने वाला है। भारत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top