• Home
  • Crime
  • हथियार के बल पर लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, नालंदा पुलिस ने दो अपराधियों समेत तीन नाबालिगों को दबोचा
Image

हथियार के बल पर लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, नालंदा पुलिस ने दो अपराधियों समेत तीन नाबालिगों को दबोचा

नालंदा, 25 मई (अविनाश पांडेय) नालंदा पुलिस ने चंडी थाना क्षेत्र के माहो गांव में हुई सनसनीखेज लूटकांड का सफल खुलासा करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन विधि-विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान लूटी गई मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में सक्रिय अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार 20 मई 2026 की रात चंडी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन अज्ञात अपराधियों ने सवलपुर निवासी राजनंदन कुमार को हथियार के बल पर रोककर उनकी मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और 4500 रुपये नगद लूट लिए।

पीड़ित के लिखित आवेदन पर चंडी थाना कांड संख्या 344/26 दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।घटना की गंभीरता को देखते हुए नालंदा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हिलसा-1 के नेतृत्व में विशेष जांच टीम यानी एसआईटी का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी अनुसंधान और लगातार छापेमारी के बाद लूटकांड का खुलासा करते हुए अपराधियों तक पहुंच बनाई। पुलिस ने इस मामले में मुकेश जमादार तथा अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया है। वहीं तीन विधि-विरुद्ध बालकों को भी निरुद्ध किया गया है।

गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूटी गई मोटरसाइकिल संख्या BR-01-FR-6245, एक मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त R15 बाइक बरामद की गई है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी मुकेश जमादार उर्फ लेमण्टी का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ नगरनौसा थाना में लूट, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में कई मामले पहले से दर्ज हैं। छापेमारी टीम में अखिलेश कुमार झा, नगरनौसा थानाध्यक्ष शशिरंजन कुमार मिश्रा, राहुल कुमार, आनंद कुमार, श्वेता कुमारी, डीआईयू टीम तथा चंडी एवं नगरनौसा थाना के सशस्त्र बल शामिल थे। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और गिरफ्तार अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है।

Releated Posts

औरंगाबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन: रातभर चला सघन अभियान, 45 गिरफ्तार, शराब से लेकर वारंट तक पर कसा शिकंजा

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) औरंगाबाद जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए मंगलवार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नालंदा में शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, 500 लीटर कच्चा माल नष्ट

नालंदा, 13 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

नाले के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से डुमरांव में मचा हड़कंप

बक्सर, 10 अक्टूबर (विक्रांत) बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के सम्हार गांव के समीप नाले के पास…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 10, 2026

दुर्गा पूजा से पहले बख्तियापुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 250 लोगों पर 107 की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सहरसा, 09 अक्टूबर (कृष्णा) दुर्गा पूजा को लेकर बख्तियापुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पूजा के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top