• Home
  • Uncategorized
  • रॉन्ग साइड बनी काल: स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, धू-धू कर जली बाइक
Image

रॉन्ग साइड बनी काल: स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, धू-धू कर जली बाइक

नालन्दा, 24 मई (अविनाश पांडेय) हारशरीफ के दीपनगर थाना क्षेत्र स्थित सकरौल गांव के पास रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। तेज रफ्तार और रॉन्ग साइड से आ रही अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने मोटरसाइकिल सवार युवक को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते वह धू-धू कर जलकर राख हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्कॉर्पियो चालक गलत दिशा से वाहन चला रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार युवक को उसने जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि युवक कई फीट दूर जा गिरा और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं बाइक में आग लगने से आसपास अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। हादसे के बाद स्कॉर्पियो पर सवार पांच लोग वाहन छोड़कर भागने लगे। हालांकि स्कॉर्पियो के रेडिएटर में रिसाव होने के कारण गाड़ी ज्यादा दूर नहीं जा सकी। ग्रामीणों ने पीछा कर चालक को दबोच लिया, जबकि उसके चार साथी मौके से फरार होने में सफल रहे।

बाद में लोगों ने चालक को पुलिस के हवाले कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही दीपनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया। पुलिस मृतक की पहचान कराने में जुटी है।दीपनगर थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया गया है तथा चालक से पूछताछ की जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है। हादसे के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

Releated Posts

विश्व पर्यावरण दिवस अभियान में दानापुर मंडल की अनूठी पहल, सफाई मित्रों को फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

बक्सर, 29 मई (विक्रांत) विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के तहत दानापुर मंडल ने पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य जागरूकता…

बिहार में मौसम का तांडव: 107 KM की रफ्तार से चली आंधी, कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

पटना, 29 मई (अविनाश कुमार) बिहार में मौसम ने अचानक खतरनाक करवट ले ली है। राजधानी पटना समेत…

आधी रात के तूफान ने मचाई तबाही: बिहार कृषि विश्वविद्यालय में करोड़ों का नुकसान, सैकड़ों पेड़ धराशायी

बक्सर, 26 मई (विक्रांत) सबौर स्थित बिहार कृषि विश्वविद्यालय परिसर में देर रात आई भीषण आंधी और तेज…

रामरेखा घाट पर लगेगी प्रभु श्रीराम की भव्य प्रतिमा, बक्सर दौरे में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान

बक्सर, 24 मई (विक्रांत) सम्राट चौधरी ने शनिवार को बक्सर दौरे के दौरान बड़ा धार्मिक और सांस्कृतिक ऐलान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top