• Home
  • Uncategorized
  • रामरेखा घाट पर लगेगी प्रभु श्रीराम की भव्य प्रतिमा, बक्सर दौरे में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान
Image

रामरेखा घाट पर लगेगी प्रभु श्रीराम की भव्य प्रतिमा, बक्सर दौरे में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान

बक्सर, 24 मई (विक्रांत) सम्राट चौधरी ने शनिवार को बक्सर दौरे के दौरान बड़ा धार्मिक और सांस्कृतिक ऐलान करते हुए कहा कि रामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने वामन भगवान मंदिर और बाबा रामेश्वरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। उनके आगमन को लेकर बक्सर में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।मुख्यमंत्री सबसे पहले श्री वामनेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना के बाद मंदिर परिसर में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने उन्हें वामनेश्वर धाम के प्रस्तावित ले-आउट प्लान की जानकारी दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय कारा परिसर स्थित निर्माणशाला में बंदियों द्वारा तैयार हस्तशिल्प और अन्य उत्पादों की प्रदर्शनी भी देखी तथा मंदिर परिसर में पौधारोपण किया।इसके बाद मुख्यमंत्री रामरेखा घाट स्थित बाबा श्री रामेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विशेष पूजा की। अधिकारियों ने उन्हें रामरेखा घाट पर कराए गए जीर्णोद्धार कार्यों, गंगा आरती, पाथ-वे, पेयजल, चेंजिंग रूम और कंट्रोल रूम की योजनाओं की जानकारी दी।

इसी दौरान मुख्यमंत्री ने प्रभु श्रीराम की विशाल प्रतिमा स्थापना की घोषणा कर दी, जिसके बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।मुख्यमंत्री ने करीब 6 करोड़ रुपये की लागत से बने लाइट एंड साउंड कॉम्प्लेक्स और महर्षि विश्वामित्र मंडपम का रिमोट के जरिए उद्घाटन भी किया। कॉम्प्लेक्स में 5डी थिएटर, आधुनिक रेस्टोरेंट, ड्राई डेक फाउंटेन और अन्य सुविधाएं विकसित की गई हैं।

यहां लाइट एंड साउंड शो के जरिए बक्सर की ऐतिहासिक और पौराणिक विरासत की भव्य प्रस्तुति भी दिखाई गई। इस मौके पर अश्विनी कुमार चौबे, पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता समेत कई मंत्री, विधायक और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Releated Posts

डुमरांव को मिला नया डीएसपी, भाष्कर रंजन संभालेंगे कमान

बक्सर, 12 अक्टूबर (विक्रांत) डुमरांव अनुमंडल में लंबे समय से खाली चल रहे डीएसपी के पद पर आखिरकार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 12, 2026

पटना में बक्सर का खेल धमाका: 80 पदकों पर कब्जा, 28 स्वर्ण से बढ़ाया जिले का गौरव

बक्सर, 08 अक्टूबर (विक्रांत) पटना में आयोजित स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 8, 2026

मुसहरी पर बुलडोजर के खिलाफ गरजा आक्रोश, 3 सितंबर को एसडीओ कार्यालय घेरने की तैयारी

समस्तीपुर, 02 सितम्बर (मोहम्मद जमशेद) मुसहर एवं अन्य दलित-गरीब बस्तियों पर बुलडोजर चलाने के विरोध तथा गरीब परिवारों…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 2, 2026

PK का शिक्षा मंत्री पर तंज, बोले- तेजस्वी को 10वीं पास करने की सलाह है तो अगली कैबिनेट में CM को भी दें सुझाव

पटना, 25 अगस्त (सहयोगी संवाददाता विक्रांत) छात्रों के प्रदर्शन और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के बयान को लेकर…

ByByअशोक अश्क अगस्त 25, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top