• Home
  • Uncategorized
  • एनसीसी कैंप में ब्रिगेडियर का बड़ा संदेश: कैडेटों में भरी राष्ट्रभक्ति की ऊर्जा, मेडल पाकर झूमे छात्र
Image

एनसीसी कैंप में ब्रिगेडियर का बड़ा संदेश: कैडेटों में भरी राष्ट्रभक्ति की ऊर्जा, मेडल पाकर झूमे छात्र

समस्तीपुर, 24 मई (हर्षिता “अश्क”) एनसीसी के 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में शनिवार को उस समय उत्साह का माहौल बन गया, जब भारतीय सेना के वाईएसएम, एसएम और वीएसएम सम्मान से अलंकृत ब्रिगेडियर सह ग्रुप कमांडर संजीव महरोत्रा ने जवाहर नवोदय विद्यालय बिरौली पहुंचकर शिविर का निरीक्षण किया।12 बिहार बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में ब्रिगेडियर संजीव महरोत्रा ने कैडेटों की गतिविधियों, प्रशिक्षण व्यवस्था और सुविधाओं का जायजा लिया।

उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, आत्मविश्वास और सेवा भावना विकसित करने का सशक्त मंच है। यह युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में अहम भूमिका निभाता है।उन्होंने कैडेटों से कहा कि शिविर में प्राप्त ज्ञान और अनुभव उनके जीवन में अनुशासन और आत्मनिर्भरता की नई दिशा तय करेगा। साथ ही समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने की अपील की। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।

सम्मान पाने वालों में माधव कुमार सिंह, गोपाल कुमार झा, कोमल कुमारी, श्रुति श्रेया, सुमन कुमार, लक्ष्मण कुमार यादव, रजनीश कामत और अनामिका कुमारी शामिल रहे। ब्रिगेडियर ने शिविर में उपलब्ध चिकित्सा और अन्य सुविधाओं की खुलकर सराहना की। कार्यक्रम के दौरान कैडेटों ने गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

Releated Posts

डुमरांव को मिला नया डीएसपी, भाष्कर रंजन संभालेंगे कमान

बक्सर, 12 अक्टूबर (विक्रांत) डुमरांव अनुमंडल में लंबे समय से खाली चल रहे डीएसपी के पद पर आखिरकार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 12, 2026

पटना में बक्सर का खेल धमाका: 80 पदकों पर कब्जा, 28 स्वर्ण से बढ़ाया जिले का गौरव

बक्सर, 08 अक्टूबर (विक्रांत) पटना में आयोजित स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 8, 2026

मुसहरी पर बुलडोजर के खिलाफ गरजा आक्रोश, 3 सितंबर को एसडीओ कार्यालय घेरने की तैयारी

समस्तीपुर, 02 सितम्बर (मोहम्मद जमशेद) मुसहर एवं अन्य दलित-गरीब बस्तियों पर बुलडोजर चलाने के विरोध तथा गरीब परिवारों…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 2, 2026

PK का शिक्षा मंत्री पर तंज, बोले- तेजस्वी को 10वीं पास करने की सलाह है तो अगली कैबिनेट में CM को भी दें सुझाव

पटना, 25 अगस्त (सहयोगी संवाददाता विक्रांत) छात्रों के प्रदर्शन और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के बयान को लेकर…

ByByअशोक अश्क अगस्त 25, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top