• Home
  • मुख्य समाचार
  • भीषण गर्मी का कहर: नालंदा में कक्षा 5 तक के स्कूल बंद, डीएम का बड़ा आदेश जारी
Image

भीषण गर्मी का कहर: नालंदा में कक्षा 5 तक के स्कूल बंद, डीएम का बड़ा आदेश जारी

नालंदा, 22 मई (अविनाश पांडेय) जिला में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और तपती दोपहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों, प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन को लेकर नया आदेश जारी किया है। इस फैसले के बाद अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन में हलचल मच गई है।

जिलाधिकारी ने शुक्रवार, 22 मई को ‘भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023’ की धारा-163 के तहत आदेश जारी करते हुए कक्षा 5 तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी है। यानी जिले में नर्सरी से लेकर पांचवीं तक के बच्चों की पढ़ाई फिलहाल बंद रहेगी। वहीं, कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों के लिए भी समय सीमा तय कर दी गई है। प्रशासन के अनुसार इन कक्षाओं का संचालन केवल सुबह 10:30 बजे तक ही किया जा सकेगा। इसके बाद किसी भी परिस्थिति में कक्षाएं संचालित नहीं होंगी। जारी आदेश 23 मई 2026 से लागू होकर 26 मई 2026 तक प्रभावी रहेगा।

जिला प्रशासन ने सभी सरकारी और निजी विद्यालयों को निर्देश दिया है कि वे तत्काल अपनी समय-सारिणी में बदलाव करें और आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि आदेश की अनदेखी करने वाले विद्यालयों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लगातार बढ़ते तापमान और लू जैसी स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन का यह फैसला बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

Releated Posts

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

अररिया में दिखेगी डॉल्फिन की छलांग: मीरगंज-त्रिशूलिया घाट पर बनेगा डॉल्फिन व्यू प्वाइंट, इको टूरिज्म को मिलेगा बूम

पटना, 29अगस्त (पटना डेस्क) परमान नदी के मीरगंज घाट और त्रिशूलिया घाट पर अब पर्यटकों को गांगेय डॉल्फिन…

रक्षाबंधन के दिन चला बुलडोजर उजड़ गई मुसहरी, भाकपा माले ने प्रशासन पर भूमाफिया के इशारे पर कार्रवाई का लगाया आरोप

समस्तीपुर, 29 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) ताजपुर प्रखंड की फतेहपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित मुसहरी में सरकारी जमीन…

थमा गंगा का कहर, मगर खतरा टला नहीं: जलस्तर घटा तो बढ़ी राहत, दियारा में अब भी तबाही का पानी

पटना, 29 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में गंगा के उफान से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top