• Home
  • Crime
  • शोक संदेश बांटकर लौट रहे युवक की गोलियों से भूनकर हत्या, सीतामढ़ी में अपराधियों का तांडव
Image

शोक संदेश बांटकर लौट रहे युवक की गोलियों से भूनकर हत्या, सीतामढ़ी में अपराधियों का तांडव

सीतामढ़ी, 22 मई (मोहम्मद कलीम) बिहार के सीतामढ़ी जिला में अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला कन्हौली थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां बेखौफ बदमाशों ने युवक योगेंद्र सहनी की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।जानकारी के अनुसार योगेंद्र सहनी गुरुवार की रात बाइक से किसी रिश्तेदार या परिचित के यहां शोक संदेश का कार्ड बांटकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे हथियारबंद अपराधियों ने उन्हें रोक लिया। देखते ही देखते बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अचानक चली गोलियों की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा।

गोली लगते ही योगेंद्र सहनी बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। गंभीर रूप से घायल होने के कारण उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हत्या को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और सन्नाटा पसरा हुआ है।स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि उन्हें अब पुलिस का कोई भय नहीं रह गया है। रात के समय लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही कन्हौली थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर इलाके की नाकेबंदी कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस हत्याकांड के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं ग्रामीणों ने जिले की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए पुलिस गश्ती बढ़ाने और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

Releated Posts

औरंगाबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन: रातभर चला सघन अभियान, 45 गिरफ्तार, शराब से लेकर वारंट तक पर कसा शिकंजा

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) औरंगाबाद जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए मंगलवार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नालंदा में शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, 500 लीटर कच्चा माल नष्ट

नालंदा, 13 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

नाले के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से डुमरांव में मचा हड़कंप

बक्सर, 10 अक्टूबर (विक्रांत) बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के सम्हार गांव के समीप नाले के पास…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 10, 2026

दुर्गा पूजा से पहले बख्तियापुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 250 लोगों पर 107 की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सहरसा, 09 अक्टूबर (कृष्णा) दुर्गा पूजा को लेकर बख्तियापुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पूजा के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top