• Home
  • स्थानीय समाचार
  • उजियारपुर में हाफ एनकाउंटर से मचा हड़कंप, पुलिस पर फायरिंग के बाद बदमाश के पैर में लगी गोली
Image

उजियारपुर में हाफ एनकाउंटर से मचा हड़कंप, पुलिस पर फायरिंग के बाद बदमाश के पैर में लगी गोली

“समस्तीपुर, 22 मई (हर्षिता “अश्क”) “जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में चर्चित हाफ एनकाउंटर मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष अजीत कुमार के बयान पर पुलिस पर जानलेवा हमला, सरकारी कार्य में बाधा और अवैध हथियार रखने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से पांच खोखा बरामद किया है, जिनमें तीन पुलिस और दो बदमाशों की गोली के बताए गए हैं।पुलिस के अनुसार थाना कांड संख्या 161/26 के अनुसंधान के दौरान तकनीकी साक्ष्य के आधार पर भगवानपुर चकशेखु निवासी प्रिंस कुमार को हिरासत में लिया गया था।

पूछताछ में उसने कई लूट और हथियारबंद वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर देव कुमार सिंह और लक्ष्मण कुमार दास को भी पकड़ा गया। मंगलवार देर रात करीब 3:10 बजे एसटीएफ और डीआईयू टीम के साथ पुलिस बदमाशों को लेकर भगवानपुर देसुआ बाड़ा गाछी इलाके में हथियार और लूट के सामान की बरामदगी के लिए पहुंची थी। इसी दौरान झाड़ियों में छिपाए गए हथियार निकालने के दौरान प्रिंस ने पुलिस को धक्का देकर भागने की कोशिश की और पिस्तौल से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मसमर्पण की चेतावनी दी, लेकिन वह लगातार गोली चलाता रहा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने तीन राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली प्रिंस के दाहिने पैर में लगी।

मौके से एक पिस्तौल, दो देसी कट्टा, मिसफायर गोलियां, दो पर्स और 77,100 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस का दावा है कि बरामद राशि सरायरंजन सीएसपी लूटकांड की है। घायल बदमाश का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है, जबकि अन्य आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Releated Posts

शिव मंदिर में तोड़फोड़ और पेशाब का आरोप: CCTV ने खोला राज, 4-5 साल के तीन बच्चे निरुद्ध

नालंदा, 13 सितम्बर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र के शेरपुर थवई मोहल्ले में शनिवार को…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 13, 2026

प्रेमी संग फरार युवती ने शादी के बाद जारी किया वीडियो: परिजनों से बोली, अपनी मर्जी से की शादी

समस्तीपुर, 27 जुलाई (चंदन यादव) जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआरा गांव में प्रेम प्रसंग का एक…

ByByअशोक अश्क जुलाई 27, 2026

केसरवानी वैश्य समाज को मिला नया नेतृत्व: सर्वसम्मति से रमेश केसरी बने अध्यक्ष, अखिलेश केसरी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

बक्सर, 18 जुलाई (विक्रांत) केसरवानी वैश्य समाज के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य…

ByByअशोक अश्क जुलाई 18, 2026

साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति: डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, शोकसभा में उमड़े साहित्यकार

समस्तीपुर, 16 जुलाई (हरिनारायण सिंह हरि) हिन्दी और मैथिली साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकार डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ के…

ByByअशोक अश्क जुलाई 16, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top