• Home
  • स्थानीय समाचार
  • उजियारपुर में हाफ एनकाउंटर से मचा हड़कंप, पुलिस पर फायरिंग के बाद बदमाश के पैर में लगी गोली
Image

उजियारपुर में हाफ एनकाउंटर से मचा हड़कंप, पुलिस पर फायरिंग के बाद बदमाश के पैर में लगी गोली

समस्तीपुर, 22 मई (हर्षिता “अश्क”) “जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में चर्चित हाफ एनकाउंटर मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष अजीत कुमार के बयान पर पुलिस पर जानलेवा हमला, सरकारी कार्य में बाधा और अवैध हथियार रखने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से पांच खोखा बरामद किया है, जिनमें तीन पुलिस और दो बदमाशों की गोली के बताए गए हैं।पुलिस के अनुसार थाना कांड संख्या 161/26 के अनुसंधान के दौरान तकनीकी साक्ष्य के आधार पर भगवानपुर चकशेखु निवासी प्रिंस कुमार को हिरासत में लिया गया था।

पूछताछ में उसने कई लूट और हथियारबंद वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर देव कुमार सिंह और लक्ष्मण कुमार दास को भी पकड़ा गया। मंगलवार देर रात करीब 3:10 बजे एसटीएफ और डीआईयू टीम के साथ पुलिस बदमाशों को लेकर भगवानपुर देसुआ बाड़ा गाछी इलाके में हथियार और लूट के सामान की बरामदगी के लिए पहुंची थी। इसी दौरान झाड़ियों में छिपाए गए हथियार निकालने के दौरान प्रिंस ने पुलिस को धक्का देकर भागने की कोशिश की और पिस्तौल से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मसमर्पण की चेतावनी दी, लेकिन वह लगातार गोली चलाता रहा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने तीन राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली प्रिंस के दाहिने पैर में लगी।

मौके से एक पिस्तौल, दो देसी कट्टा, मिसफायर गोलियां, दो पर्स और 77,100 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस का दावा है कि बरामद राशि सरायरंजन सीएसपी लूटकांड की है। घायल बदमाश का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है, जबकि अन्य आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Releated Posts

प्रेमी संग फरार युवती ने शादी के बाद जारी किया वीडियो: परिजनों से बोली, अपनी मर्जी से की शादी

समस्तीपुर, 27 जुलाई (चंदन यादव) जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआरा गांव में प्रेम प्रसंग का एक…

केसरवानी वैश्य समाज को मिला नया नेतृत्व: सर्वसम्मति से रमेश केसरी बने अध्यक्ष, अखिलेश केसरी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

बक्सर, 18 जुलाई (विक्रांत) केसरवानी वैश्य समाज के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य…

साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति: डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, शोकसभा में उमड़े साहित्यकार

समस्तीपुर, 16 जुलाई (हरिनारायण सिंह हरि) हिन्दी और मैथिली साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकार डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ के…

डुमरांव ने खोया ईमानदारी का प्रहरी, पूर्व स्टेशन मास्टर कृष्ण प्रसाद को नम आंखों से दी गई अंतिम श्रद्धांजलि

बक्सर, 15 जुलाई (विक्रांत) डुमरांव के चर्चित एवं सम्मानित अवकाश प्राप्त रेलवे स्टेशन मास्टर कृष्ण प्रसाद उर्फ प्रसाद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top