• Home
  • मुख्य समाचार
  • बुलडोजर राज के खिलाफ उठेगी लोकतंत्र की आवाज, ताजपुर में माले का जनसंपर्क अभियान तेज
Image

बुलडोजर राज के खिलाफ उठेगी लोकतंत्र की आवाज, ताजपुर में माले का जनसंपर्क अभियान तेज

समस्तीपुर, 20 मई (मोहम्मद जमशेद) लोकप्रिय कम्युनिस्ट नेता रामदेव वर्मा के चौथे स्मृति दिवस पर आयोजित होने वाले बड़े सेमिनार को सफल बनाने के लिए भाकपा माले ने बुधवार को ताजपुर बाजार क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। “बुलडोजर राज के खिलाफ लोकतंत्र की आवाज” विषयक इस सेमिनार का आयोजन 22 मई को शहर के कर्पूरी सभागार में किया जाएगा, जिसमें भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य मुख्य रूप से शामिल होंगे।अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने बाजार, मोहल्लों और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों से संपर्क कर अधिक से अधिक संख्या में सेमिनार में भाग लेने की अपील की।

हाथों में पोस्टर, बैनर और प्रचार सामग्री लेकर कार्यकर्ताओं ने आम जनता को कार्यक्रम के उद्देश्य और पार्टी की नीतियों की जानकारी दी। भाकपा माले नेताओं ने कहा कि सेमिनार में मजदूरों, किसानों, छात्रों, युवाओं और आम जनता से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर व्यापक चर्चा होगी। साथ ही बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, मजदूर-किसानों की समस्याओं और जनहित से जुड़े सवालों को मजबूती से उठाया जाएगा। नेताओं का कहना था कि देश में लोकतांत्रिक अधिकारों पर लगातार हमला हो रहा है और आम लोगों की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। ऐसे समय में यह सेमिनार जनआंदोलन को नई दिशा देने का काम करेगा।

अभियान में आसिफ होदा, मो. एजाज, प्रभात रंजन गुप्ता, लखींद्र पासवान, मो. इस्लाम और राजकिशोर महतो समेत कई कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही। जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों में सेमिनार को लेकर उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे और लोकतंत्र तथा जनाधिकारों के मुद्दे पर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।

Releated Posts

स्कूल में डीएम ने खुद चखा मिड-डे मील: खुली बदइंतजामी की पोल, कम उपस्थिति और गंदगी पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब

बक्सर, 30 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने प्राथमिक विद्यालय उमरपुर (बालक) एवं (बालिका) का निरीक्षण कर…

कविवर यदुनंदन रसिक की याद में गूंजा साहित्य का स्वर: 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, प्रभात पुस्तकालय को फिर संवारने की पहल

समस्तीपुर, 30अगस्त (रामबालक राय) प्रभात पुस्तकालय के संस्थापक एवं कविवर यदुनंदन रसिक की 21वीं पुण्यतिथि पर जितवारपुर स्थित…

नशे के सौदागरों पर 51 हजार का जुर्माना, राजपुर में सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया नशामुक्त पंचायत का संकल्प

पटना, 30 अगस्त (पटना डेस्क) सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के राजपुर गांव में…

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top