Image

हमारा खत तुम्हारा खत

आज साहित्यिक आंगन गीत गुंजन में उत्तर प्रदेश इटावा से सुप्रसिद्ध कवि प्रमोद तिवारी हंस जी की एक गीतिका

रखा तो साथ में ही था हमारा खत तुम्हारा खत।

मगर मिल ही नहीं पाया हमारा मत तुम्हारा मत।

कभी तुम ही नहीं आए कभी हम ही नहीं आए,

प्रतीक्षा रत रही हर दम हमारी छत तुम्हारी छत।

हमारी इस कहानी का कभी ये अन्त भी होगा,

रहे इस बात से ही थे न तुम अवगत न हम अवगत।

लगी जो बात करने की शुरू से ही सितारों से,

नहीं छूटी कभी पल भर हमारी लत तुम्हारी लत।

कभी नजदीक से जाकर हकीकत जान लेने की,

न तुम ही कर सके हिम्मत न हम ही कर सके हिम्मत।

रहे मतभेद आपस में उभय गुण एक था फिर भी,

न हमने की कभी नफरत न तुमने की कभी नफरत।

किसी को दोष देना भी बड़ी -सी भूल ही होगी,

हमारी थी यही किस्मत तुम्हारी भी यही किस्मत।

~ प्रमोद तिवारी हंस

Releated Posts

भारत की नारियाँ

आज साहित्यिक आँगन गीत गुंजन में राष्ट्रीय राजधानी, नई दिल्ली से सुप्रसिद्ध कवयित्री अंशु विनोद गुप्ता जी की…

नशे में नशा कर रहे हो

आज साहित्यिक आँगन गीत गुंजन में बिहार, समस्तीपुर से सुप्रसिद्ध कवि प्रवीण कुमार ‘चुन्नू’ जी की एक ग़ज़ल…

रात दिन रहता है तेरी याद का दफ्तर खुला

आज साहित्यिक आँगन गीत गुंजन में पश्चिम बंग, आसनसोल से सुप्रसिद्ध शायरा ग़़ज़ाला तबस्सुम जी की एक ग़ज़ल…

पापा

आज साहित्यिक आँगन गीत गुंजन में बिहार, बेगूसराय से सुप्रसिद्ध कवयित्री डॉ सुनीता ‘सुमन’ जी की एक कविता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top