• Home
  • मुख्य समाचार
  • बिहार की फायर ब्रिगेड हुई हाईटेक: 80 नई दमकल गाड़ियों को मिली हरी झंडी, अब मिनटों में पहुंचेगी मदद
Image

बिहार की फायर ब्रिगेड हुई हाईटेक: 80 नई दमकल गाड़ियों को मिली हरी झंडी, अब मिनटों में पहुंचेगी मदद

पटना, 18 मई (अविनाश कुमार) बिहार में अग्निशमन व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। फायर ब्रिगेड के बेड़े में 80 नई हाईटेक गाड़ियां शामिल की गई हैं, जिनका शुभारंभ सोमवार को पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और मंत्री बिजेंद्र यादव भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान नई दमकल गाड़ियों का लाइव डेमो भी प्रस्तुत किया गया। फायरकर्मियों ने आग पर काबू पाने की त्वरित क्षमता, साहस और आधुनिक तकनीक का शानदार प्रदर्शन किया।

जवानों की फुर्ती और तत्परता देखकर मौके पर मौजूद लोग तालियां बजाने लगे। सरकार की ओर से शामिल की गई इन हाईटेक गाड़ियों में 36 स्कॉर्पियो वाहन भी शामिल हैं। इन वाहनों की मदद से आग लगने या आपात स्थिति की सूचना मिलते ही फायरकर्मी बेहद कम समय में घटनास्थल तक पहुंच सकेंगे। अधिकारियों का कहना है कि नई गाड़ियों के शामिल होने से शहरी ही नहीं, ग्रामीण इलाकों में भी राहत और बचाव कार्य तेज और प्रभावी होगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार आम लोगों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर है और आधुनिक संसाधनों से अग्निशमन विभाग को लगातार सशक्त बनाया जा रहा है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि नई तकनीक और तेज रफ्तार वाहनों की मदद से आगजनी की घटनाओं में नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकेगा। नई दमकल गाड़ियों के शामिल होने के बाद बिहार की फायर ब्रिगेड अब पहले से अधिक आधुनिक और सक्षम मानी जा रही है।

Releated Posts

स्कूल में डीएम ने खुद चखा मिड-डे मील: खुली बदइंतजामी की पोल, कम उपस्थिति और गंदगी पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब

बक्सर, 30 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने प्राथमिक विद्यालय उमरपुर (बालक) एवं (बालिका) का निरीक्षण कर…

कविवर यदुनंदन रसिक की याद में गूंजा साहित्य का स्वर: 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, प्रभात पुस्तकालय को फिर संवारने की पहल

समस्तीपुर, 30अगस्त (रामबालक राय) प्रभात पुस्तकालय के संस्थापक एवं कविवर यदुनंदन रसिक की 21वीं पुण्यतिथि पर जितवारपुर स्थित…

नशे के सौदागरों पर 51 हजार का जुर्माना, राजपुर में सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया नशामुक्त पंचायत का संकल्प

पटना, 30 अगस्त (पटना डेस्क) सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के राजपुर गांव में…

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top