• Home
  • मुख्य समाचार
  • बगहा में दर्दनाक हादसा: बैल लेकर घर लौट रहे किसान को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला, मौत से मचा कोहराम
Image

बगहा में दर्दनाक हादसा: बैल लेकर घर लौट रहे किसान को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला, मौत से मचा कोहराम

बेतिया, 18 मई (विनय कुमार गुप्ता) पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। धनहा पुल के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के खैरटवा गांव निवासी 55 वर्षीय देवीलाल साहनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि देवीलाल साहनी अपने बैल के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान धनहा पुल के पास तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भयावह थी कि किसान गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल किसान को संभाला और इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल ले जाने का प्रयास किया। लेकिन रास्ते में ही देवीलाल साहनी ने दम तोड़ दिया। किसान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और गांव में मातम का माहौल छा गया।स्थानीय लोगों का कहना है कि धनहा पुल के आसपास अक्सर तेज रफ्तार वाहनों का आतंक बना रहता है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। ग्रामीणों ने सड़क पर नियमित गश्त और स्पीड कंट्रोल की मांग की है।

सोमवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की पहचान में जुट गई है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल के आसपास लगे संभावित सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषी वाहन चालक की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

Releated Posts

स्कूल में डीएम ने खुद चखा मिड-डे मील: खुली बदइंतजामी की पोल, कम उपस्थिति और गंदगी पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब

बक्सर, 30 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने प्राथमिक विद्यालय उमरपुर (बालक) एवं (बालिका) का निरीक्षण कर…

कविवर यदुनंदन रसिक की याद में गूंजा साहित्य का स्वर: 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, प्रभात पुस्तकालय को फिर संवारने की पहल

समस्तीपुर, 30अगस्त (रामबालक राय) प्रभात पुस्तकालय के संस्थापक एवं कविवर यदुनंदन रसिक की 21वीं पुण्यतिथि पर जितवारपुर स्थित…

नशे के सौदागरों पर 51 हजार का जुर्माना, राजपुर में सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया नशामुक्त पंचायत का संकल्प

पटना, 30 अगस्त (पटना डेस्क) सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के राजपुर गांव में…

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top