• Home
  • विशेष रिपोर्ट
  • 33 करोड़ देवी-देवताओं की नगरी बना राजगीर, वैदिक मंत्रों और महाआरती के बीच मलमास मेला का भव्य आगाज
Image

33 करोड़ देवी-देवताओं की नगरी बना राजगीर, वैदिक मंत्रों और महाआरती के बीच मलमास मेला का भव्य आगाज

नालंदा, 17 मई (अविनाश पांडेय) ऐतिहासिक, धार्मिक और आध्यात्मिक आस्था के केंद्र राजगीर में रविवार को विश्व प्रसिद्ध मलमास मेला का भव्य शुभारंभ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद और महाआरती के दिव्य माहौल के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ब्रह्मकुंड परिसर में पूजा-अर्चना कर मेले का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन के साथ ही राजगीर पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में डूब गया और चारों ओर “हर-हर महादेव” तथा “जय श्रीराम” के जयकारे गूंज उठे।मुख्यमंत्री ने प्रमुख संतों और साधु-संतों के साथ ध्वजारोहण कर मेले की शुरुआत की। इस दौरान जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी बासुदेवाचार्य श्री भास्कर सहित कई संत-महात्मा मौजूद रहे। धार्मिक अनुष्ठानों के बाद मुख्यमंत्री ने मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, स्वास्थ्य सेवा, पेयजल, भोजन, आवासन और यातायात व्यवस्था की विस्तृत जानकारी अधिकारियों से ली।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि मलमास मेला केवल बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे देश की आस्था का प्रतीक है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मलमास अवधि में 33 करोड़ देवी-देवताओं का निवास राजगीर में होता है, जिसके कारण देशभर से लाखों श्रद्धालु यहां आध्यात्मिक लाभ लेने पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन यह सुनिश्चित करे कि यहां आने वाले श्रद्धालु अच्छी यादों और सकारात्मक अनुभवों के साथ लौटें। साथ ही असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने और बेहतर भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ब्रह्मकुंड के समीप नव नालंदा सेवा भारतीय नालंदा द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने चिकित्सकों और सेवा कार्य में लगे लोगों से श्रद्धालुओं की सेवा भावना से मदद करने की अपील की। मुख्यमंत्री का स्वागत श्री राजगीर तपोवन तीर्थ रक्षार्थ पंडा समिति द्वारा अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर किया गया। वहीं जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने भी स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया। श्रद्धालुओं के ठहरने की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने स्टेट गेस्ट हाउस परिसर में बनाए गए आवासन स्थल का उद्घाटन किया। साथ ही कम कीमत पर शुद्ध भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई ‘दीदी की रसोई’ का भी शुभारंभ किया गया।मलमास मेला उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजगीर जू सफारी और नेचर सफारी का भी भ्रमण किया। उन्होंने नियंत्रण कक्ष पहुंचकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा 180 डिग्री थिएटर में प्रदर्शित ‘द वाइल्ड कॉल’ एनिमेशन फिल्म देखी, जिसे राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिल चुका है। नेचर सफारी में ग्लास ब्रिज से प्राकृतिक वादियों का आनंद लेते हुए मुख्यमंत्री ने वन्य जीव अस्पताल का भी निरीक्षण किया और सिंह शावक का नामकरण ‘लक्ष्मी’ किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री श्रवण कुमार, केदार प्रसाद गुप्ता, सांसद कौशलेंद्र कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

Releated Posts

नम आंखों से दी विदाई: सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक उमेश प्रसाद ईश्वर के एकादशा श्राद्ध में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व विधायक ने बताया गरीबों का हमदर्द

समस्तीपुर, 10 अगस्त (मोहम्मद जमशेद) सरायरंजन प्रखंड के गुढ़मा गांव निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक उमेश प्रसाद ईश्वर के एकादशा…

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा डुमरांव: सावन एकादशी पर महारुद्राभिषेक में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्ति में डूबा पूरा नगर

बक्सर, 09 अगस्त (विक्रांत) सावन मास की पावन एकादशी पर डुमरांव नगर के निमेज टोला स्थित हनुमान मंदिर…

59 साल बाद बांकीपुर में इतिहास ने ली करवट: प्रशांत किशोर ने बीजेपी का अभेद्य किला ढहाया, दोहराई 1967 की कहानी

पटना, 05 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार की राजनीति में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव ने बड़ा राजनीतिक संदेश दे दिया…

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा अजगैवीनाथ धाम, मालिनी अवस्थी के भजनों ने श्रावणी मेले में बांधा ऐसा समां कि रातभर झूमते रहे कांवरिये

पटना, 04 अगस्त (पटना डेस्क) विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले के पावन अवसर पर अजगैवीनाथ धाम स्थित नमामि गंगे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top