• Home
  • विशेष रिपोर्ट
  • राजगीर में मलमास मेले को लेकर हाई अलर्ट: 550 CCTV, ड्रोन निगरानी और 950 दंडाधिकारियों के साथ प्रशासन तैयार
Image

राजगीर में मलमास मेले को लेकर हाई अलर्ट: 550 CCTV, ड्रोन निगरानी और 950 दंडाधिकारियों के साथ प्रशासन तैयार

नालंदा, 16 मई (अविनाश पांडेय) पौराणिक राजकीय मलमास मेला 2026 को लेकर नालंदा जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। शनिवार को जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने राजगीर पहुंचकर मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया और सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण तथा आपदा प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान प्रशासन की ओर से मॉक ड्रिल भी कराई गई, जिसमें आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखा गया।

राजकीय मलमास मेला 17 मई 2026 से 15 जून 2026 तक आयोजित होगा। प्रशासन के अनुसार इस दौरान देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु राजगीर पहुंचकर ब्रह्मकुंड में आस्था की डुबकी लगाएंगे। खासकर शाही स्नान के दिनों में 2 से 2.5 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई गई है। पहली शाही स्नान 27 मई, दूसरी 31 मई और तीसरी 11 जून को होगी। जिलाधिकारी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए मेला क्षेत्र में 950 दंडाधिकारी, 530 पुलिस पदाधिकारी, 100 होमगार्ड और घुड़सवार पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी 550 सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से की जाएगी। संवेदनशील स्थलों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी।

श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए 14 आवासन स्थल तैयार किए गए हैं, जिनमें जर्मन हैंगर और वाटरप्रूफ पंडाल शामिल हैं। स्टेट गेस्ट हाउस मैदान में वीआईपी टेंट सिटी सहित लगभग 6000 लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। भीषण गर्मी को देखते हुए मिस्ट कूलर, पेयजल, पंखे, रोशनी और शौचालय की विशेष व्यवस्था की गई है। मेला क्षेत्र में 300 प्याऊ, 1000 से अधिक शौचालय, 25 दीदी की रसोई, 8 अस्थायी अस्पताल, 18 स्वास्थ्य शिविर और 16 एंबुलेंस तैनात रहेंगे। अग्निशमन के लिए 30 फायर टेंडर और 250 कर्मियों की व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि मलमास मेला नालंदा की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान है, जिसे सुरक्षित और श्रद्धालु अनुकूल बनाने के लिए प्रशासन पूरी तत्परता से काम कर रहा है।

Releated Posts

गरीबी को मात देकर कृष्णा ने खड़ी की थैला फैक्ट्री, डेढ़ दर्जन लोगों को दिया रोजगार

पटना, 13, अक्टूबर (पटना डेस्क) कभी दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष करने वाली अलौली की कृष्णा…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

सीमित साधनों से बड़ा मुकाम, करना गांव की बेटी हेमलता ने ICAR पीजी परीक्षा में हासिल की ऑल इंडिया 24वीं रैंक

पटना, 02 अक्टूबर (पटना डेस्क) मेहनत, लगन और मजबूत हौसले के दम पर नगर पंचायत परबत्ता के करना…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

ममतामयी माता ज्योति धारी के निधन से शोक की लहर, मेथोडिस्ट अस्पताल परिवार ने जताया दुख

बक्सर, 29 सितंबर (विक्रांत) ममतामयी माता ज्योति धारी के निधन से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 29, 2026

हुनर को मिला सहारा तो बदली जिंदगी, सिलाई मशीन ने माधुरी देवी को बनाया आत्मनिर्भर

बक्सर, 29 सितम्बर (विक्रांत) डुमरांव प्रखंड के मठिला गांव की माधुरी देवी की कहानी ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 29, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top