• Home
  • विशेष रिपोर्ट
  • दो करोड़ में बदलेगा मंगला स्थान मंदिर का स्वरूप, बिहारशरीफ में धार्मिक पुनर्जागरण की बड़ी तैयारी
Image

दो करोड़ में बदलेगा मंगला स्थान मंदिर का स्वरूप, बिहारशरीफ में धार्मिक पुनर्जागरण की बड़ी तैयारी

नालंदा, 16 मई (अविनाश पांडेय) बिहारशरीफ शहर के ऐतिहासिक और आस्था के प्रमुख केंद्र मंगला स्थान मंदिर का अब भव्य कायाकल्प होने जा रहा है। शनिवार को सनातन धर्म विकास ट्रस्ट की ओर से देवी सराय स्थित वैष्णवी मैरेज हॉल में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में मंदिर के पुनर्निर्माण और विकास की बड़ी योजना पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बिहारशरीफ विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री सुनील कुमार मौजूद रहे, जबकि भाजपा नालंदा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग शामिल हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि पिछले 21 वर्षों से वह क्षेत्र के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं, लेकिन अब सनातन संस्कृति और धार्मिक स्थलों के संरक्षण को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मंगला स्थान मंदिर की जर्जर हालत देखकर उन्हें हमेशा पीड़ा होती थी और तभी इसके पुनर्निर्माण का संकल्प लिया गया था।उन्होंने घोषणा की कि मंदिर का नक्शा तैयार हो चुका है और लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से इसे नया एवं भव्य स्वरूप दिया जाएगा। मंदिर की मूल धार्मिक पहचान को बरकरार रखते हुए इसे आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर वातावरण और सुविधाएं मिल सकें।

यह पूरा निर्माण कार्य जनसहयोग से किया जाएगा और इसके लिए स्थानीय लोगों का उत्साहजनक समर्थन मिल रहा है। डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि मंगला स्थान मंदिर के बाद बिहारशरीफ के अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों के विकास पर भी तेजी से काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पर्यावरण मंत्री रहते हुए उन्होंने बड़ी पहाड़ी स्थित हिरण्य पर्वत के विकास के लिए 2 करोड़ 68 लाख रुपये की योजना की अनुशंसा की थी, जिस पर कार्य जारी है। वहीं बाबा मणिराम अखाड़ा क्षेत्र को करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से पर्यटन और धार्मिक स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि हिरण्य पर्वत पर भगवान श्रीराम की विशाल प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जो श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनेगी। अंत में उन्होंने बिहारशरीफ की जनता से सनातन धर्म विकास ट्रस्ट के QR कोड के माध्यम से इस पुनीत अभियान में सहयोग करने की अपील की। बैठक में मौजूद लोगों ने मंदिर विकास योजना का जोरदार स्वागत किया।

Releated Posts

नम आंखों से दी विदाई: सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक उमेश प्रसाद ईश्वर के एकादशा श्राद्ध में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व विधायक ने बताया गरीबों का हमदर्द

समस्तीपुर, 10 अगस्त (मोहम्मद जमशेद) सरायरंजन प्रखंड के गुढ़मा गांव निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक उमेश प्रसाद ईश्वर के एकादशा…

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा डुमरांव: सावन एकादशी पर महारुद्राभिषेक में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्ति में डूबा पूरा नगर

बक्सर, 09 अगस्त (विक्रांत) सावन मास की पावन एकादशी पर डुमरांव नगर के निमेज टोला स्थित हनुमान मंदिर…

59 साल बाद बांकीपुर में इतिहास ने ली करवट: प्रशांत किशोर ने बीजेपी का अभेद्य किला ढहाया, दोहराई 1967 की कहानी

पटना, 05 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार की राजनीति में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव ने बड़ा राजनीतिक संदेश दे दिया…

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा अजगैवीनाथ धाम, मालिनी अवस्थी के भजनों ने श्रावणी मेले में बांधा ऐसा समां कि रातभर झूमते रहे कांवरिये

पटना, 04 अगस्त (पटना डेस्क) विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले के पावन अवसर पर अजगैवीनाथ धाम स्थित नमामि गंगे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top