• Home
  • शिक्षा
  • बोधिका बनी शिक्षा जगत की नई आवाज, बक्सर में ई-पत्रिका के मई अंक का भव्य विमोचन
Image

बोधिका बनी शिक्षा जगत की नई आवाज, बक्सर में ई-पत्रिका के मई अंक का भव्य विमोचन

बक्सर, 15 मई (विक्रांत) शिक्षा विभाग, बक्सर की मासिक शैक्षिक ई-पत्रिका “बोधिका” के मई अंक का गुरुवार को भव्य विमोचन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा जगत से जुड़े अधिकारियों, शिक्षाविदों और संपादन मंडल के सदस्यों की मौजूदगी ने आयोजन को खास बना दिया। शिक्षा विभाग की इस अभिनव पहल को जिले में शैक्षिक जागरूकता और रचनात्मकता को नई दिशा देने वाला कदम माना जा रहा है।

कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (ईई एवं एसएसए) श्री चन्दन कुमार द्विवेदी, डायट डुमरांव के वरीय व्याख्याता डॉ. नवनीत कुमार सिंह तथा पत्रिका के संपादन मंडल से जुड़े सदस्यों ने संयुक्त रूप से “बोधिका” के नए अंक का विमोचन किया। इस अवसर पर श्री चन्दन कुमार द्विवेदी ने कहा कि “बोधिका” जैसी ई-पत्रिकाएँ शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी मंच बन चुकी हैं। उन्होंने कहा कि यह पत्रिका शिक्षण-अधिगम की नई विधियों, शैक्षिक नवाचारों और रचनात्मक गतिविधियों के आदान-प्रदान का प्रभावी माध्यम है।

उनके अनुसार, ऐसे प्रयास शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के साथ-साथ शिक्षकों की प्रतिभा और नवाचारों को व्यापक पहचान दिलाने में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। डॉ. नवनीत कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि “बोधिका” केवल अभिव्यक्ति का मंच नहीं, बल्कि अध्ययन, चिंतन और सृजनात्मकता को बढ़ावा देने वाली सकारात्मक पहल है। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में इस तरह की ई-पत्रिकाएँ शिक्षा जगत को नए विचारों और रचनात्मक प्रयोगों से जोड़ने का सशक्त माध्यम बन रही हैं।

कार्यक्रम में सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, रामभजन राम, विमल कुमार सिंह, मो. इमाम अली अंसारी, डॉ. मृत्युंजय राय, सुगंधा कुमारी, रवि प्रकाश, राजेश कुमार राय और रवि प्रकाश गुप्ता सहित कई शिक्षाविद् एवं अधिकारी उपस्थित रहे।अंत में सभी अतिथियों ने “बोधिका” के सतत प्रकाशन की सराहना करते हुए इसे जिले की शैक्षिक उन्नति के लिए बेहद उपयोगी बताया तथा भविष्य में भी ऐसे नवाचारी प्रयास जारी रखने पर जोर दिया।

Releated Posts

PAT पर कुलाधिपति का बड़ा फैसला: अब नहीं होगी पीएचडी प्रवेश परीक्षा, सिर्फ UGC-NET से मिलेगा दाखिला

पटना, 03 जून (अविनाश कुमार) बिहार के विश्वविद्यालयों में पीएचडी करने का सपना देख रहे हजारों छात्रों के…

बेगूसराय के दो सरकारी स्कूल राष्ट्रीय मंच पर चमके, यूनिसेफ करेगी मॉडल का दस्तावेजीकरण

पटना, 13 मई (पटना डेस्क) बेगूसराय ने शिक्षा के क्षेत्र में एक बार फिर पूरे बिहार का मान…

शिक्षा का बड़ा तोहफा: चनपटिया-मझौलिया में खुलेगा डिग्री कॉलेज, अब गांव में ही मिलेगी उच्च शिक्षा

बेतिया, 05 मई (विनय कुमार गुप्ता) पश्चिम चंपारण के चनपटिया और मझौलिया प्रखंड के विद्यार्थियों के लिए बड़ी…

लखनऊ में टॉपर्स की बरसात: एस. आर. ग्लोबल स्कूल का CBSE में धमाल

बक्सर, 16 अप्रैल (विक्रांत) एस.आर. ग्लोबल स्कूल ने एक बार फिर शैक्षणिक जगत में सनसनी मचा दी है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top